गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र सनी सिंह का चयन वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। किकबॉक्सिंग के महासचिव अरविंद कुमार सरवाली ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। सनी सिंह वर्ष 2023 से अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने उत्तर प्रदेश, गोरखपुर विश्वविद्यालय और भारत के लिए कई पदक जीते हैं।
सनी सिंह के चयन से गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा कि सनी सिंह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और उनकी मेहनत, साहस और लगन से विश्वविद्यालय का नाम देश और विदेश में रोशन हो रहा है।
हाल ही में सनी सिंह ने सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में नौवां स्थान प्राप्त कर दुनिया के टॉप 20 खिलाड़ियों में जगह बनाई है। सभी को उम्मीद है कि वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे।
इस उपलब्धि पर डीएसडब्ल्यू अनुभवित दुबे, प्रोफेसर अनुराग द्विवेदी, प्रोफेसर मनीष पांडेय, क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष विमलेश, राजवीर सिंह, चाहल, उनके कोच शेरगिल और सुजीत गौतम सहित कई लोगों ने सनी सिंह को बधाई दी।
सनी सिंह के परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया है। इसके अलावा अमित बाथवाल, अतुल सराफ, अमरीश चंद्रा और निखिल बुधवानी ने भी सनी सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


