शेखपुरा के सभी पंचायत और नगर पंचायत में गठित खेल क्लबों को सक्रिय करने के लिए मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला खेल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के सचिव द्वारा खेल क्लबों को क्रियाशील बनाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत प्रखंडवार और अनुमंडलवार खेल क्लबों के चयनित पदधारकों, जिनमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं, को सक्रिय किया जाना है। जिले में कुल 49 ग्राम पंचायतें और 2 नगर पंचायतें DDC ने जानकारी दी कि जिले में कुल 49 ग्राम पंचायतें और 2 नगर पंचायतें हैं। इन सभी में खेल क्लबों के संचालन के लिए पदधारकों का चुनाव किया जा चुका है। खेल क्लबों को क्रियाशील बनाने के कार्य को राज्य के “सात निश्चय – 03” कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यशील होने के तरीकों पर संयुक्त सुझाव शामिल होंगे चयनित पद धारकों के साथ विचार-विमर्श कर एक समेकित प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाना है। विभाग द्वारा इस प्रतिवेदन पर विमर्श किया जाएगा। इसमें प्रोत्साहन दिए जाने वाले खेल विधाओं और स्पोर्ट्स क्लबों के कार्यशील होने के तरीकों पर संयुक्त सुझाव शामिल होंगे। जल्द से जल्द विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाए डीडीसी ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इन सभी बिंदुओं पर विमर्श कर जल्द से जल्द विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाए। उन्होंने “सात निश्चय – 03” में खेल को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह शेखपुरा में खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। शेखपुरा के सभी पंचायत और नगर पंचायत में गठित खेल क्लबों को सक्रिय करने के लिए मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला खेल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के सचिव द्वारा खेल क्लबों को क्रियाशील बनाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत प्रखंडवार और अनुमंडलवार खेल क्लबों के चयनित पदधारकों, जिनमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं, को सक्रिय किया जाना है। जिले में कुल 49 ग्राम पंचायतें और 2 नगर पंचायतें DDC ने जानकारी दी कि जिले में कुल 49 ग्राम पंचायतें और 2 नगर पंचायतें हैं। इन सभी में खेल क्लबों के संचालन के लिए पदधारकों का चुनाव किया जा चुका है। खेल क्लबों को क्रियाशील बनाने के कार्य को राज्य के “सात निश्चय – 03” कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यशील होने के तरीकों पर संयुक्त सुझाव शामिल होंगे चयनित पद धारकों के साथ विचार-विमर्श कर एक समेकित प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाना है। विभाग द्वारा इस प्रतिवेदन पर विमर्श किया जाएगा। इसमें प्रोत्साहन दिए जाने वाले खेल विधाओं और स्पोर्ट्स क्लबों के कार्यशील होने के तरीकों पर संयुक्त सुझाव शामिल होंगे। जल्द से जल्द विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाए डीडीसी ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इन सभी बिंदुओं पर विमर्श कर जल्द से जल्द विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाए। उन्होंने “सात निश्चय – 03” में खेल को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह शेखपुरा में खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


