DC vs MI Pitch Report: छोटी बाउंड्री, पाटा विकेट, क्या आज टूटेगा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड? पढ़ें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

DC vs MI Pitch Report: छोटी बाउंड्री, पाटा विकेट, क्या आज टूटेगा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड? पढ़ें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

DC vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज शनिवार 4 मार्च को 8वां मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स समेत कई दिग्‍गज मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में दिल्‍ली के छोटे मैदान पर खेले जानें वाले इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड टूटने की उम्‍मीद है। आइये इस मुकाबले से पहले अरुण जेटली स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। जहां आज बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में आईपीएल 2026 सीजन का पहला मैच खेला जाना है। क्रिकेट एक्‍सपर्ट की मानें तो यहां की पिच काफी सपाट रहने वाली है। इसका मतलब ये है कि यहां एक बार फिर बल्‍लेबाजों को मदद मिलने वाली है। यहां बाउंड्री का साइज अलग-अलग और काफी छोटा है। ऐसे में यहां चौकों-छक्‍कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

200 प्लस का स्‍कोर

छोटी बाउंड्री वाले इस मैदान पर अक्सर गेंदबाजों के लिए बहुत कम गुंजाइश रहती है। यह मैदान लगातार सबसे ज्‍यादा बैटिंग-फ्रेंडली परिस्थितियों में से एक रहा है, जिससे बीच के ओवरों में कंट्रोल बनाए रखने की अहमियत और भी बढ़ जाती है। अगर शुरुआत अच्‍छी रहती है तो यहां 287/3 का सबसे ज्‍यादा रनों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

दिल्‍ली के मौसम का हाल

पिछले कुछ दिनों से दिल्‍ली का मौसम काफी सुहावना रहा है। यहां हल्‍की बारिश भी देखने को मिली है। आज का मुकाबला दिन में खेला जाना है। आम तौर पर दोपहर के मैच में तापमान काफी ज्‍यादा होता है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को बिना रुकावट पूरा मैच देखने को मिलेगा।

DC vs MI हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्‍स के साथ अपने 37 मैचों की राइवलरी में मुंबई इंडियंस 21-16 से आगे है। दिल्ली में मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जहां 13 मैचों में उनका रिकॉर्ड 7-6 का है। हालांकि, 2023 से अब तक एमआई का डीसी के खिलाफ रिकॉर्ड 4-1 का है, जो काफी मजबूत है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख और माधव तिवारी।

मुंबई इंडियंस टीम

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार और मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *