डीबी डिजिटल ने जीता पीपीएल का खिताब:महानगर टाइम्स को फाइनल में 13 रन से हराया, सतीश कुमावत रहे मैन ऑफ द सीरीज

जयपुर में प्रेस प्रीमियर लीग-2026 का फाइनल मुकाबला दैनिक भास्कर डिजिटल और महानगर टाइम्स की टीमों के बीच हुआ। इसमें डीबी डिजिटल ने 13 रन से मुकाबल जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। डीबी डिजिटल के ऑल राउंडर सतीश कुमावत मैन ऑफ द सीरीज रहे। 4 ओवर में 17 रन देकर 4 मुख्य विकेट झटकने वाले डीबी डिजिटल के बॉल सौरभ गृहस्थी मैन ऑफ द मैच रहे। डीबी डिजिटल ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान समीर शर्मा और सतीश कुमावत ओपनिंग करने उतरे। लेकिन तीसरे ओवर की लास्ट बॉल पर समीर शर्मा कैच आउट हो गए। इसके बाद 5वें ओवर की लास्ट बॉल पर सतीश कुमावत भी कैच आउट हो गए। इस तरह पावर प्ले में ही 5 ओवर में 46 रन पर 2 विकेट गिरने से डीबी डिजिटल की टीम एकबारगी बैकफुट पर आ गई। इसके बाद निरंतर अंतराल से विकेट गिरने रहे और टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना पाई। महानगर टाइम्स के विकेट लगातार गिरते रहे, दबाव में आई टीम
मैच की दूसरी पारी में महानगर टाइम्स ने सधी हुई बल्लेबाजी करने की भरपूर कोशिश की। डीबी डिटिजल के बॉलर मनोज शर्मा ने टीम के दूसरे ओवर की पहली ही बॉल पर ओपनर मनीष भट्टाचार्य को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर एक बार फिर मनोज शर्मा ने विकेट झटका और ओपनर अमर शर्मा को पॉइंट पर दीपक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। यहां दीपक शर्मा ने शानदार दर्शनीय कैच लपका। पावर प्ले ही निरंतर विकेट गिरने और बड़े शॉट नहीं लगा पाने के कारण महानगर टाइम्स की टीम दबाव में आ गई। डीबी डिजिटल की टीम ने शानदार बॉलिंग और फिल्डिंग के दम पर छोटे स्कोर को डिफेंड करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी की बदौलत टीम ने स्कोर बचाया और महानगर टाइम्स को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गिराकर 127 रनों पर ही रोक दिया। इसी के साथ ​डीबी डिजिटल की टीम खिताबी मुकाबला 13 रनों से जीत गई। टूर्नामेंट में 2 शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले सतीश कुमावत को मैन आफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *