‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ की थीम पर मनाया दिवस:मधेपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ की थीम पर मनाया दिवस:मधेपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

मधेपुरा कला भवन में रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थी। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम आपदा मुकेश कुमार, डीईओ संजय कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी और समाजसेवी व साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पौधा और शाल भेंट कर किया गया। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हुईं, जो देर शाम तक चलीं। इस दौरान 45 से अधिक नृत्य और गायन प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने बिहार के पारंपरिक लोकगीतों, पर्व-त्योहारों और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रदर्शित किया। सृजन दर्पण, प्रांगण रंगमंच, नवाचार रंगमंडल, डी फार डी, चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडमी मुरलीगंज, बीके पब्लिक स्कूल, ब्राइट एंजल्स स्कूल, होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल और मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम सहित कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने छठ, होली और सामा-चकेवा जैसे पारंपरिक पर्वों को नृत्य और गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें मंच प्रदान करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। कार्यक्रम स्थल पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं और जीविका दीदियों ने रंगोली बनाई, जिसमें स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर उपयोगी जानकारियां प्रदान कीं। जूनियर वैज्ञानिक आनंद विजय के नेतृत्व में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, सिंहेश्वर और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कई अभिनव प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित किए गए। इसी दौरान सदर अस्पताल द्वारा एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मधेपुरा कला भवन में रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थी। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम आपदा मुकेश कुमार, डीईओ संजय कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी और समाजसेवी व साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पौधा और शाल भेंट कर किया गया। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हुईं, जो देर शाम तक चलीं। इस दौरान 45 से अधिक नृत्य और गायन प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने बिहार के पारंपरिक लोकगीतों, पर्व-त्योहारों और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रदर्शित किया। सृजन दर्पण, प्रांगण रंगमंच, नवाचार रंगमंडल, डी फार डी, चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडमी मुरलीगंज, बीके पब्लिक स्कूल, ब्राइट एंजल्स स्कूल, होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल और मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम सहित कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने छठ, होली और सामा-चकेवा जैसे पारंपरिक पर्वों को नृत्य और गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें मंच प्रदान करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। कार्यक्रम स्थल पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं और जीविका दीदियों ने रंगोली बनाई, जिसमें स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर उपयोगी जानकारियां प्रदान कीं। जूनियर वैज्ञानिक आनंद विजय के नेतृत्व में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, सिंहेश्वर और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कई अभिनव प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित किए गए। इसी दौरान सदर अस्पताल द्वारा एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *