PSL की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के डेविड वार्नर, पाकिस्तानी कप्तानों ने की ये ओछी हरकत!

PSL की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के डेविड वार्नर, पाकिस्तानी कप्तानों ने की ये ओछी हरकत!

David Warner in PSL, PSL 2026:PSL 2026 के आगाज से पहले ही महा-बवाल! बाबर-शाहीन की गपशप पर भड़के डेविड वार्नर। क्या पाकिस्तान की ‘पेट्रोल शॉर्टेज लीग’ फ्लॉप होने वाली है? जानें क्यों खाली स्टेडियम में होंगे मैच और वार्नर ने क्यों किया सरेआम अपमान! 

PSL, Pakistan Super League, David Warner: एक तरफ भारत में IPL का शोर है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी सुपर लीग (PSL) शुरू करने जा रहा है। लेकिन PCB की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विदेशी खिलाड़ी PSL से नाम वापस लेकर IPL की ओर भाग रहे हैं, जिससे बोर्ड पहले ही परेशान है। अब एक और चौंकाने वाला किस्सा सामने आया है, जहां कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाकी कप्तानों की एक हरकत ने डेविड वार्नर को बुरी तरह भड़का दिया।

‘हम यहां स्कूली बच्चों के बीच आ गए हैं क्या?’

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बाकी कप्तानों की बचकानी हरकत देखकर वार्नर खुद पर काबू नहीं रख पाए और सरेआम सबकी क्लास लगा दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आखिर हुआ क्या?

बुधवार को टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों के कप्तानों की एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इसमें कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, सौद शकील और मार्नस लाबुसाने मौजूद थे। जब वार्नर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, तब बाकी कप्तान आपस में ही गपशप करने में बिजी थे और न जाने किस बात पर ठहाके मार रहे थे। वार्नर को यह अनुशासनहीनता बिल्कुल पसंद नहीं आई। वो बोलते-बोलते अचानक रुक गए और तंज कसते हुए बोले, ‘क्या गड़बड़ है? सॉरी जेंटलमेन, लगता है हमें यहां स्कूली बच्चे मिले हैं।’

‘पेट्रोल शॉर्टेज लीग’ बना PSL

पाकिस्तान में इस वक्त हालात बेहद खराब हैं। ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पैदा हुए तेल संकट ने PSL का मजा किरकिरा कर दिया है। सरकार ने तेल बचाने के लिए लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी है, इसलिए मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में होंगे। आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी लेते हुए इसे ‘पेट्रोल शॉर्टेज लीग’ तक कह दिया है। पहले मैच 6 शहरों में होने थे, लेकिन अब सिर्फ लाहौर और कराची में ही मैच कराए जाएंगे। यहां तक कि उद्घाटन समारोह (Opening Ceremony) को भी रद्द कर दिया गया है।

टूर्नामेंट का शेड्यूल

PSL 26 मार्च से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा। ओपनिंग मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पिछले चैंपियन लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। अब देखना यह है कि विवादों और तेल संकट के बीच यह लीग कितनी सफल हो पाती है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *