डेविड धवन बोले- गोविंदा अब भी बेस्ट एक्टर:कहा- टैलेंट के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं; सेट पर लेट आने का बचाव किया

डेविड धवन बोले- गोविंदा अब भी बेस्ट एक्टर:कहा- टैलेंट के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं; सेट पर लेट आने का बचाव किया

डायरेक्टर डेविड धवन ने कहा है कि उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स में गोविंदा अब भी बेस्ट एक्टर हैं। डेविड अपने बेटे वरुण के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो के ग्रैंड फिनाले में मेहमान बनकर पहुंचे हमान बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान डेविड ने अपने पुराने दोस्त गोविंदा की जमकर तारीफ की। उन्होंने गोविंदा के सेट पर लेट आने की खबरों पर उनका बचाव किया और और बताया कि काम के टैलेंट के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। गोविंदा के लेट आने पर किया बचाव डेविड धवन ने गोविंदा के सेट पर लेट आने के पुराने विवादों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, लोग बोलते हैं ना कि वो सेट पर देर से आता है, आज कौन लेट नहीं आता? वो आता है और अपना काम पूरी तरह खत्म करके जाता है। डेविड ने आगे कहा कि उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन उन सबमें गोविंदा उन्हें आज भी बेस्ट लगते हैं। वरुण बोले- पापा आज भी ची ची भैया को याद करते हैं एपिसोड के दौरान वरुण धवन ने बताया कि उनके पिता आज भी गोविंदा के काम के बहुत बड़े फैन हैं। वरुण ने कहा, आज भी जब कोई नया सीन लिखा जाता है, तो पापा को ची ची भैया (गोविंदा) की याद आती है। वे मुझसे कहते हैं कि अगर गोविंदा यहां होते, तो वे इसे कैसे करते? वे अक्सर मेरी तुलना सलमान खान, गोविंदा और अनिल कपूर से करते हैं। वरुण ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि अगर सेट पर कोई एक्टर खराब काम करे, तो डेविड माइक पर ही उसे ‘ठंडा एक्टर’ बोल देते हैं। पार्टनर फिल्म का सुनाया दिलचस्प किस्सा डेविड ने फिल्म ‘पार्टनर’ की शूटिंग का एक वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि गोविंदा ने चार पन्नों का लंबा सीन सिर्फ एक बार पढ़ा और उसे एक ही टेक में पूरा कर दिया। डेविड ने कहा, आप यकीन नहीं करेंगे, वह चार पन्नों का सीन था। मैंने शॉट सेट करना शुरू किया तो उसने कहा कि अभी सेट मत करो, बस मुझे परफॉर्म करते देखो। उस सीन में उसने ऐसी कलाबाजियां दिखाईं कि मैं दंग रह गया। गोविंदा वाकई कमाल का है। चश्मे बद्दूर’ फिल्म ने बढ़ाई थी कड़वाहट डेविड और गोविंदा ने साथ में ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘हीरो नंबर 1’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। हालांकि, बाद में इनके रिश्तों में खटास आ गई थी। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने डेविड को ‘चश्मे बद्दूर’ फिल्म का आइडिया दिया था, लेकिन डेविड ने उन्हें बिना बताए वह फिल्म किसी और के साथ बना ली। गोविंदा को इस बात का बुरा लगा कि उनके पुराने दोस्त ने उन्हें इस बारे में फोन तक नहीं किया। इसके बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *