पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार समारोह की थीम उन्नत बिहार, उज्ज्वल भविष्य रखा गया है। इसी थीम पर शिक्षा विभाग की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार समारोह की खास बात यह होगी कि बालिकाएं बैंड बजाती नजर आएंगी। स्कूलों की लड़कियों की बैंड टीम तैयार की गई है, जो शिक्षा विभाग की झांकी के साथ मार्च करती हुई बैंड बजाएंगी। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं कराटे का प्रदर्शन करेंगी। इन छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत कराटे का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे आत्मरक्षा में सक्षम बन सकें। ये छात्राएं झांकी के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। इन सभी योजनाओं को दिखाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आकर्षक रथ (झांकी) तैयार की जा रही है, ताकि लोग सरकार की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आसानी से समझ सकें। गणतंत्र दिवस पर इस बार बालिकाओं की भागीदारी और शिक्षा से जुड़ी झांकियां समारोह को और खास बनाएंगी। झांकी में दिखेंगी शिक्षा विभाग की योजनाएं गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा विभाग अपनी प्रमुख योजनाओं को पोस्टर और बैनर के माध्यम से दिखाएगा। झांकी में मध्याह्न भोजन योजना, साइकिल और पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, आईसीटी और कंप्यूटर लैब, टैब से हाजिरी लगाते शिक्षक, शिक्षक नियुक्ति, सुरक्षित शनिवार अभियान, कक्षा में पढ़ते बच्चे, शिक्षकों का प्रशिक्षण, कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और पाठ्यपुस्तक वितरण योजनाओं और गतिविधियों की झलक मिलेगी। पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार समारोह की थीम उन्नत बिहार, उज्ज्वल भविष्य रखा गया है। इसी थीम पर शिक्षा विभाग की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार समारोह की खास बात यह होगी कि बालिकाएं बैंड बजाती नजर आएंगी। स्कूलों की लड़कियों की बैंड टीम तैयार की गई है, जो शिक्षा विभाग की झांकी के साथ मार्च करती हुई बैंड बजाएंगी। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं कराटे का प्रदर्शन करेंगी। इन छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत कराटे का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे आत्मरक्षा में सक्षम बन सकें। ये छात्राएं झांकी के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। इन सभी योजनाओं को दिखाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आकर्षक रथ (झांकी) तैयार की जा रही है, ताकि लोग सरकार की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आसानी से समझ सकें। गणतंत्र दिवस पर इस बार बालिकाओं की भागीदारी और शिक्षा से जुड़ी झांकियां समारोह को और खास बनाएंगी। झांकी में दिखेंगी शिक्षा विभाग की योजनाएं गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा विभाग अपनी प्रमुख योजनाओं को पोस्टर और बैनर के माध्यम से दिखाएगा। झांकी में मध्याह्न भोजन योजना, साइकिल और पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, आईसीटी और कंप्यूटर लैब, टैब से हाजिरी लगाते शिक्षक, शिक्षक नियुक्ति, सुरक्षित शनिवार अभियान, कक्षा में पढ़ते बच्चे, शिक्षकों का प्रशिक्षण, कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और पाठ्यपुस्तक वितरण योजनाओं और गतिविधियों की झलक मिलेगी।


