‘बेटा से ही वंश चलता है। आपने बेटियों की लाइन लगा दी। पहले मिले होते तो 3 बेटियां नहीं होतीं। बस फोटो भेजने के 24 घंटे में मंत्र से गर्भपात करा देता हूं। मंत्र और जड़ी बूटी में बहुत ताकत है। एक बार आजमाया होता तो समझ में आ जाता। चलो कोई बात नहीं, अब जांच कराना लड़की होगी तो अपनी फोटो भेज देना। यहीं से बैठे-बैठे मंत्र मारूंगा गर्भ गिर जाएगा..।’ तंत्र-मंत्र से बेटियों को गर्भ में मारने का दावा कर रहा तांत्रिक प्रदीप है। बिहार से सटे नेपाल सीमा वाले इलाकों में प्रदीप की तरह दर्जनों तांत्रिक हैं, जो ऐसे ही बेटियों को गर्भ में मारने का दावा कर रहे हैं। इस पूरे नेक्सेस को एक्सपोज करने के लिए भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम, महिला रिपोर्टर 4 बेटियों की मां बनकर तांत्रिकों के पास पहुंची। ऑपरेशन गर्भवती पार्ट- 3 में पढ़िए और देखिए बिहार के ग्रामीण इलाकों में बेटे की चाह रखने वाले दंपती झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के चक्कर में कैसे कोख में बेटियों को मार रहे हैं। नेपाल-बिहार की बॉर्डर पर सबसे ज्यादा अबॉर्शन भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तांत्रिकों के जाल में फंस रही हैं। इसके बाद हम पटना से लगभग 250 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पहुंचे। यहां ऐसे तांत्रिकों और झोलाछाप का नंबर मिला, जो तंत्र-मंत्र से कोख में बेटियों को मारने और बेटा पैदा कराने का दावा करते हैं। रक्सौल एरिया में 30 से ज्यादा बाबाओं का इनपुट मिला। रक्सौल के महदेवा बाजार पहुंचकर हम गणेश की चाय दुकान पर रुके। काफी देर से हम तांत्रिक प्रदीप के बारे में पता लगा रहे थे। परेशान देखकर गणेश ने हमारी समस्या जानने की कोशिश की। जब उसे पता चला कि हम प्रदीप बाबा की तलाश में हैं, तो उसने हमें तांत्रिक का मोबाइल नंबर दे दिया। बाबा से बात हुई तो उसने कहा कि मैं शहर से बाहर हूं। आप समस्या बताइए। मैं मोबाइल से ही समाधान कर दूंगा। रिपोर्टर – बाबा प्रणाम। प्रदीप – आशीर्वाद, बेटा बताओ क्या समस्या है? रिपोर्टर – बाबा, 3 लड़कियां हैं, बेटा नहीं हो रहा है। प्रदीप – ठीक है, अपनी डेट ऑफ बर्थ भेजो, काम होगा। रिपोर्टर – ठीक है बाबा, बताते हैं। प्रदीप – सब ठीक हो जाएगा। रिपोर्टर – कैसे होगा बाबा? प्रदीप – हो जाएगा, आप विश्वास रखो। रिपोर्टर – पेट में जो बच्चा है, वह भी बेटी ही है। प्रदीप – ठीक है, काम हो जाएगा। रिपोर्टर – बाबा यह लड़की नहीं चाहिए। प्रदीप – पत्नी को पता है? रिपोर्टर – जी नहीं बाबा, उसे नहीं पता है। प्रदीप – फोटो भेज दो, उसी पर काम कर दूंगा। मैं फोन पर बता दूंगा शरीर में कहां-कहां तिल है तांत्रिक प्रदीप ने दावा करते हुए कहा, हम फोन पर ही बिना देखे बता देंगे शरीर में कहां-कहां तिल है। उसने यह भी दावा किया कि मैं वो सब बता सकता हूं, जो कोई नहीं जानता है। रिपोर्टर- हो जाएगा न बाबा? प्रदीप – हां, हो जाएगा, शत-प्रतिशत गारंटी है। रिपोर्टर – कैसे होगा, समझ में नहीं आ रहा है। प्रदीप – आपके बारे में सब बता दूंगा, आपके शरीर पर कहां-कहां चिन्ह हैं। रिपोर्टर – जी बाबा, आप सही बोल रहे हैं। प्रदीप – आपके मकान के पास क्या-क्या है, सब बता दूंगा। रिपोर्टर – बाबा, बच्चे के लिए क्या करना होगा? प्रदीप – मंत्र से बच्चा खत्म हो जाएगा। रिपोर्टर – सच में खत्म हो जाएगा? गारंटी है ना? प्रदीप – हां, दावा है गारंटी से खत्म हो जाएगा। रिपोर्टर – कितना पैसा लगेगा बाबा? प्रदीप – 1500 रुपए आप भेज दो, फिर तंत्र का काम शुरू कर दूंगा। रिपोर्टर – ठीक है बाबा, मतलब मंत्र से ही खत्म हो जाएगा न? प्रदीप – हां, अपने आप नुकसान हो जाएगा, पता भी नहीं चलेगा। रिपोर्टर – ठीक है, बाबा पैसा भेज देते हैं, काम शुरू कर दीजिए। बाबा ने पूजा में एडवांस के लिए भेजा UPI नंबर प्रदीप बाबा ने डील में बेटी को गर्भ में तंत्र-मंत्र से मारने का दावा करते हुए पूजा की बात कही। पूजा के लिए 1500 रुपए एडवांस में मांगे। बाबा ने दावा किया कि पूजा शुरू होते ही 24 घंटे में गर्भपात हो जाएगा। बाबा ने अपना UPI नंबर भी भेजा। UPI को जब क्रॉस चेक किया तो वह प्रदीप के नाम का ही निकला। प्रदीप ने दावा किया कि वह एक दो नहीं ऐसी दर्जनों लड़कियों के कोख से लड़कियों का अबॉर्शन कर चुके हैं। तांत्रिक प्रदीप से बातचीत के दौरान शत्रुधन यादव का पता चला। प्रदीप ने बताया कि मोतिहारी में हमारा शिष्य शत्रुधन का घर है, जहां तंत्र-मंत्र का काम किया जाता है। प्रदीप से इनपुट मिलने के बाद हम उसके शिष्य शत्रुधन के पास पहुंचे। पहले तो शत्रुधन ने कोख में बच्चे को बदलने की बात कही। हमने बताया कि गर्भ दो महीने से ज्यादा का है। इसके बाद तांत्रिक ने कागज की पुड़िया में बंद दो दवाएं दीं। जड़ी बूटी से गर्भपात का रास्ता बताया। शत्रुधन – आप लोग कहां से आए हैं? रिपोर्टर – यहीं पास से ही। शत्रुधन – क्या परेशानी है? रिपोर्टर – हमारे पास पांच लड़कियां हैं, फिर गर्भ में है। शत्रुधन – लड़का नहीं है? रिपोर्टर – नहीं। शत्रुधन – हो जाएगा। रिपोर्टर – पक्का हो जाएगा न? शत्रुधन – हां, बहुत लोगों का हुआ है। शत-प्रतिशत। यहां आए हैं तो जरूर होगा। रिपोर्टर – क्या करना होगा? शत्रुधन – बताता हूं, थोड़ा इंतजार कीजिए। तंत्र-मंत्र के साथ जड़ी-बूटी भी देनी होगी। रिपोर्टर – यहां तो सब लोग बच्चा होने के लिए ही आए हैं। शत्रुधन – हां, लगभग वही हैं। शत्रुधन – आप दोनों थोड़ा देर कर दिए हैं। रिपोर्टर- कैसे होगा? शत्रुधन- हो जाएगा। आप लेट हैं, लेकिन अब जैसा मैं कहूं, वैसा कीजिए। रिपोर्टर- ठीक है। तीन महीने बाद अल्ट्रासाउंड करवाइएगा बेटी हुई तो अबॉर्शन तांत्रिक शत्रुधन यादव ने दावा किया कि हम जड़ी बूटी से गर्भपात कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह गुप्त और सुरक्षित तरीके से की जाती है और अब तक इस संबंध में किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। शत्रुधन यादव ने यह भी दावा है कि जड़ी बूटी से हजारों महिलाओं के कोख में बेटी का गर्भपात करा चुके हैं। शत्रुधन- तीन महीने बाद अल्ट्रासाउंड कराकर देख लीजिएगा, फिर आगे देखा जाएगा। रिपोर्टर- मेरे यहां इस तरह का अल्ट्रासाउंड नहीं होता। शत्रुधन- उसकी चिंता छोड़ दीजिए। मैं एक दवा देता हूं, खिलाइए, बता दूंगा, वहां अल्ट्रासाउंड हो जाएगा। रिपोर्टर- अगर पेट में लड़की हुई तो क्या होगा? शत्रुधन- उसके लिए भी दवा है। पुड़िया दे रहा हूं, हार्ड जड़ी है। रिपोर्टर- ठीक है। शत्रुधन- आधे घंटा रुकिए, सब हो जाएगा। मैं सब करवा दूंगा। कई पीढ़ी से मेरा यही काम चल रहा है। हम 1945 से यह काम कर रहे हैं। रिपोर्टर- अच्छा। शत्रुधन- हां, पहले मेरे दादा, फिर पिता जी और चाचा, अब मेरे दोनों बेटे भी यही कर रहे हैं। रिपोर्टर- तंत्र-मंत्र से हो जाता है? शत्रुधन- तंत्र-मंत्र के साथ जड़ी भी देनी होगी। रिपोर्टर- इससे हो जाएगा ना? शत्रुधन- एक बार देखिए, हो जाएगा। नहीं होगा तो वही उपाय है, अल्ट्रासाउंड। रिपोर्टर- अब विश्वास कर लेता हूं। शत्रुधन- हां, बैठकर अपने नाम का इंतजार कीजिए, सब हो जाएगा। रिपोर्टर- इसमें कोई नुकसान तो नहीं होगा? शत्रुधन- नहीं, बिल्कुल नहीं। हजारों लोगों को दिया है। आज तक कुछ नहीं हुआ। रिपोर्टर- डॉक्टर लोग तो मना करते हैं। शत्रुधन- डॉक्टर लोग क्या जानते हैं? यह विद्या डॉक्टरों से पहले की है। तंत्र की ताकत अलग होती है। रिपोर्टर- किसी ने शिकायत नहीं की? शत्रुधन- नहीं। जिसने कराया, वह खुश है। सब लड़का लेकर गए हैं, लड़की होगी तो नुकसान कर देंगे। रिपोर्टर- खर्च कितना आएगा? शत्रुधन- ज्यादा नहीं है। पूजा, जड़ी-बूटी और दवा सब मिलाकर 5000 लगेगा। रिपोर्टर- अगर काम नहीं हुआ तो? शत्रुधन- ऐसा आज तक नहीं हुआ। फिर भी अगर कुछ गड़बड़ हुआ तो दोबारा उपाय करुंगा। रिपोर्टर- किसी को बताना तो नहीं पड़ेगा? शत्रुधन- नहीं, बिल्कुल नहीं। यह सब गुप्त रहता है। बाहर किसी को बताने की जरूरत नहीं। रिपोर्टर- पत्नी को क्या-क्या करना होगा? शत्रुधन- जैसा बताऊंगा, वैसा करना होगा। परहेज रहेगा, पूजा के दिन बाहर नहीं निकलेगी। रिपोर्टर- खाना-पीना? शत्रुधन- मांस-मछली बिल्कुल बंद। कुछ दिन पूजा चलेगी। रिपोर्टर- दवा कितने दिन खानी होगी? शत्रुधन- तय समय पर खिलाइए। एक भी दिन चूक हुआ तो असर कम हो जाएगा। रिपोर्टर- ठीक है, हम सब मानेंगे। शत्रुधन- तभी काम होगा। विश्वास जरूरी है। बिना विश्वास के कुछ नहीं होता। रिपोर्टर- आप यहीं रहते हैं? शत्रुधन- हां, यहीं। जरूरत पड़े तो फोन कर लेना। रिपोर्टर- नंबर दे दीजिए। शत्रुधन- लिख लीजिए, लेकिन किसी और को मत दीजिएगा। शत्रुधन से हुई बातचीत के बाद हमें एक व्यक्ति से सफिउल्लाह का नंबर मिला। हम फोन कर सफिउल्लाह से मिलने पहुंचे। उसने हमें विस्तार से समझाया कि अल्ट्रासाउंड के जरिए पेट में पल रहे बच्चे का जेंडर पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपाय किया जाएगा। अगर बेटी हुई तो सीधे अबॉर्शन होगा। रिपोर्टर – आगे क्या करना होगा? सफिउल्लाह- दुआ और दवा, दोनों चलेंगी। रिपोर्टर- दवा और दुआ दोनों? सफिउल्लाह- दवा शुरू कर दी तो हार्मोन बदलेंगे और परिणाम आने लगेंगे। रिपोर्टर- कैसे पता चलेगा कि पेट में पल रहा बच्चा बेटा है? सफिउल्लाह- अल्ट्रासाउंड करा कर देख लीजिएगा। रिपोर्टर- कब सफिउल्लाह- 90 दिन के बाद साफ हो जाएगा। रिपोर्टर- अगर लड़की हुई तो क्या होगा? सफिउल्लाह- जो रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार आगे उपाय किया जाएगा। सही नहीं तो अबॉर्शन होगा। रिपोर्टर- इसका कोई खतरा या परेशानी नहीं होगी? सफिउल्लाह – फिलहाल कोई परेशानी नहीं, अगर दवा सही समय पर चलेगी और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ठीक आएगी, तो सब सही होगा। रिपोर्टर- कितने दिन दवा चलानी होगी? सफिउल्लाह – कम से कम 6 दिनों तक दवा लगातार लें। फिर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर अगले स्टेप तय करेंगे। रिपोर्टर- अगर पहली कोशिश में असर नहीं हुआ तो? सफिउल्लाह- कोई बात नहीं, फिर से ट्राई किया जाएगा। रिपोर्टर- मतलब पूरा भरोसा है कि दवा से परिणाम आएगा? सफिउल्लाह- हां, अगर निर्देश सही तरह से फॉलो किए जाएं, तो दवा असर करेगी। रिपोर्टर – कोई सावधानी बरतनी होगी? सफिउल्लाह- हां, दवा के साथ दुआ भी जरूरी है। शरीर को तनाव से बचाना है, खान-पान ठीक रखना है। रिपोर्टर – अच्छा, इसे कौन-कौन देख सकता है? सफिउल्लाह – यह पूरी तरह निजी है। रिपोर्ट और दवा की जानकारी सिर्फ परिवार और डॉक्टर तक सीमित रहती है। रिपोर्टर – अगर सब ठीक रहा तो अगला कदम क्या होगा? सफिउल्लाह- अगला स्टेप अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा। रिपोर्ट में लड़का दिखा तो दवा वहीं रोक देंगे और अगर लड़की दिखी तो वही अबॉर्शन करना होगा। ‘बेटा से ही वंश चलता है। आपने बेटियों की लाइन लगा दी। पहले मिले होते तो 3 बेटियां नहीं होतीं। बस फोटो भेजने के 24 घंटे में मंत्र से गर्भपात करा देता हूं। मंत्र और जड़ी बूटी में बहुत ताकत है। एक बार आजमाया होता तो समझ में आ जाता। चलो कोई बात नहीं, अब जांच कराना लड़की होगी तो अपनी फोटो भेज देना। यहीं से बैठे-बैठे मंत्र मारूंगा गर्भ गिर जाएगा..।’ तंत्र-मंत्र से बेटियों को गर्भ में मारने का दावा कर रहा तांत्रिक प्रदीप है। बिहार से सटे नेपाल सीमा वाले इलाकों में प्रदीप की तरह दर्जनों तांत्रिक हैं, जो ऐसे ही बेटियों को गर्भ में मारने का दावा कर रहे हैं। इस पूरे नेक्सेस को एक्सपोज करने के लिए भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम, महिला रिपोर्टर 4 बेटियों की मां बनकर तांत्रिकों के पास पहुंची। ऑपरेशन गर्भवती पार्ट- 3 में पढ़िए और देखिए बिहार के ग्रामीण इलाकों में बेटे की चाह रखने वाले दंपती झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के चक्कर में कैसे कोख में बेटियों को मार रहे हैं। नेपाल-बिहार की बॉर्डर पर सबसे ज्यादा अबॉर्शन भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तांत्रिकों के जाल में फंस रही हैं। इसके बाद हम पटना से लगभग 250 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पहुंचे। यहां ऐसे तांत्रिकों और झोलाछाप का नंबर मिला, जो तंत्र-मंत्र से कोख में बेटियों को मारने और बेटा पैदा कराने का दावा करते हैं। रक्सौल एरिया में 30 से ज्यादा बाबाओं का इनपुट मिला। रक्सौल के महदेवा बाजार पहुंचकर हम गणेश की चाय दुकान पर रुके। काफी देर से हम तांत्रिक प्रदीप के बारे में पता लगा रहे थे। परेशान देखकर गणेश ने हमारी समस्या जानने की कोशिश की। जब उसे पता चला कि हम प्रदीप बाबा की तलाश में हैं, तो उसने हमें तांत्रिक का मोबाइल नंबर दे दिया। बाबा से बात हुई तो उसने कहा कि मैं शहर से बाहर हूं। आप समस्या बताइए। मैं मोबाइल से ही समाधान कर दूंगा। रिपोर्टर – बाबा प्रणाम। प्रदीप – आशीर्वाद, बेटा बताओ क्या समस्या है? रिपोर्टर – बाबा, 3 लड़कियां हैं, बेटा नहीं हो रहा है। प्रदीप – ठीक है, अपनी डेट ऑफ बर्थ भेजो, काम होगा। रिपोर्टर – ठीक है बाबा, बताते हैं। प्रदीप – सब ठीक हो जाएगा। रिपोर्टर – कैसे होगा बाबा? प्रदीप – हो जाएगा, आप विश्वास रखो। रिपोर्टर – पेट में जो बच्चा है, वह भी बेटी ही है। प्रदीप – ठीक है, काम हो जाएगा। रिपोर्टर – बाबा यह लड़की नहीं चाहिए। प्रदीप – पत्नी को पता है? रिपोर्टर – जी नहीं बाबा, उसे नहीं पता है। प्रदीप – फोटो भेज दो, उसी पर काम कर दूंगा। मैं फोन पर बता दूंगा शरीर में कहां-कहां तिल है तांत्रिक प्रदीप ने दावा करते हुए कहा, हम फोन पर ही बिना देखे बता देंगे शरीर में कहां-कहां तिल है। उसने यह भी दावा किया कि मैं वो सब बता सकता हूं, जो कोई नहीं जानता है। रिपोर्टर- हो जाएगा न बाबा? प्रदीप – हां, हो जाएगा, शत-प्रतिशत गारंटी है। रिपोर्टर – कैसे होगा, समझ में नहीं आ रहा है। प्रदीप – आपके बारे में सब बता दूंगा, आपके शरीर पर कहां-कहां चिन्ह हैं। रिपोर्टर – जी बाबा, आप सही बोल रहे हैं। प्रदीप – आपके मकान के पास क्या-क्या है, सब बता दूंगा। रिपोर्टर – बाबा, बच्चे के लिए क्या करना होगा? प्रदीप – मंत्र से बच्चा खत्म हो जाएगा। रिपोर्टर – सच में खत्म हो जाएगा? गारंटी है ना? प्रदीप – हां, दावा है गारंटी से खत्म हो जाएगा। रिपोर्टर – कितना पैसा लगेगा बाबा? प्रदीप – 1500 रुपए आप भेज दो, फिर तंत्र का काम शुरू कर दूंगा। रिपोर्टर – ठीक है बाबा, मतलब मंत्र से ही खत्म हो जाएगा न? प्रदीप – हां, अपने आप नुकसान हो जाएगा, पता भी नहीं चलेगा। रिपोर्टर – ठीक है, बाबा पैसा भेज देते हैं, काम शुरू कर दीजिए। बाबा ने पूजा में एडवांस के लिए भेजा UPI नंबर प्रदीप बाबा ने डील में बेटी को गर्भ में तंत्र-मंत्र से मारने का दावा करते हुए पूजा की बात कही। पूजा के लिए 1500 रुपए एडवांस में मांगे। बाबा ने दावा किया कि पूजा शुरू होते ही 24 घंटे में गर्भपात हो जाएगा। बाबा ने अपना UPI नंबर भी भेजा। UPI को जब क्रॉस चेक किया तो वह प्रदीप के नाम का ही निकला। प्रदीप ने दावा किया कि वह एक दो नहीं ऐसी दर्जनों लड़कियों के कोख से लड़कियों का अबॉर्शन कर चुके हैं। तांत्रिक प्रदीप से बातचीत के दौरान शत्रुधन यादव का पता चला। प्रदीप ने बताया कि मोतिहारी में हमारा शिष्य शत्रुधन का घर है, जहां तंत्र-मंत्र का काम किया जाता है। प्रदीप से इनपुट मिलने के बाद हम उसके शिष्य शत्रुधन के पास पहुंचे। पहले तो शत्रुधन ने कोख में बच्चे को बदलने की बात कही। हमने बताया कि गर्भ दो महीने से ज्यादा का है। इसके बाद तांत्रिक ने कागज की पुड़िया में बंद दो दवाएं दीं। जड़ी बूटी से गर्भपात का रास्ता बताया। शत्रुधन – आप लोग कहां से आए हैं? रिपोर्टर – यहीं पास से ही। शत्रुधन – क्या परेशानी है? रिपोर्टर – हमारे पास पांच लड़कियां हैं, फिर गर्भ में है। शत्रुधन – लड़का नहीं है? रिपोर्टर – नहीं। शत्रुधन – हो जाएगा। रिपोर्टर – पक्का हो जाएगा न? शत्रुधन – हां, बहुत लोगों का हुआ है। शत-प्रतिशत। यहां आए हैं तो जरूर होगा। रिपोर्टर – क्या करना होगा? शत्रुधन – बताता हूं, थोड़ा इंतजार कीजिए। तंत्र-मंत्र के साथ जड़ी-बूटी भी देनी होगी। रिपोर्टर – यहां तो सब लोग बच्चा होने के लिए ही आए हैं। शत्रुधन – हां, लगभग वही हैं। शत्रुधन – आप दोनों थोड़ा देर कर दिए हैं। रिपोर्टर- कैसे होगा? शत्रुधन- हो जाएगा। आप लेट हैं, लेकिन अब जैसा मैं कहूं, वैसा कीजिए। रिपोर्टर- ठीक है। तीन महीने बाद अल्ट्रासाउंड करवाइएगा बेटी हुई तो अबॉर्शन तांत्रिक शत्रुधन यादव ने दावा किया कि हम जड़ी बूटी से गर्भपात कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह गुप्त और सुरक्षित तरीके से की जाती है और अब तक इस संबंध में किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। शत्रुधन यादव ने यह भी दावा है कि जड़ी बूटी से हजारों महिलाओं के कोख में बेटी का गर्भपात करा चुके हैं। शत्रुधन- तीन महीने बाद अल्ट्रासाउंड कराकर देख लीजिएगा, फिर आगे देखा जाएगा। रिपोर्टर- मेरे यहां इस तरह का अल्ट्रासाउंड नहीं होता। शत्रुधन- उसकी चिंता छोड़ दीजिए। मैं एक दवा देता हूं, खिलाइए, बता दूंगा, वहां अल्ट्रासाउंड हो जाएगा। रिपोर्टर- अगर पेट में लड़की हुई तो क्या होगा? शत्रुधन- उसके लिए भी दवा है। पुड़िया दे रहा हूं, हार्ड जड़ी है। रिपोर्टर- ठीक है। शत्रुधन- आधे घंटा रुकिए, सब हो जाएगा। मैं सब करवा दूंगा। कई पीढ़ी से मेरा यही काम चल रहा है। हम 1945 से यह काम कर रहे हैं। रिपोर्टर- अच्छा। शत्रुधन- हां, पहले मेरे दादा, फिर पिता जी और चाचा, अब मेरे दोनों बेटे भी यही कर रहे हैं। रिपोर्टर- तंत्र-मंत्र से हो जाता है? शत्रुधन- तंत्र-मंत्र के साथ जड़ी भी देनी होगी। रिपोर्टर- इससे हो जाएगा ना? शत्रुधन- एक बार देखिए, हो जाएगा। नहीं होगा तो वही उपाय है, अल्ट्रासाउंड। रिपोर्टर- अब विश्वास कर लेता हूं। शत्रुधन- हां, बैठकर अपने नाम का इंतजार कीजिए, सब हो जाएगा। रिपोर्टर- इसमें कोई नुकसान तो नहीं होगा? शत्रुधन- नहीं, बिल्कुल नहीं। हजारों लोगों को दिया है। आज तक कुछ नहीं हुआ। रिपोर्टर- डॉक्टर लोग तो मना करते हैं। शत्रुधन- डॉक्टर लोग क्या जानते हैं? यह विद्या डॉक्टरों से पहले की है। तंत्र की ताकत अलग होती है। रिपोर्टर- किसी ने शिकायत नहीं की? शत्रुधन- नहीं। जिसने कराया, वह खुश है। सब लड़का लेकर गए हैं, लड़की होगी तो नुकसान कर देंगे। रिपोर्टर- खर्च कितना आएगा? शत्रुधन- ज्यादा नहीं है। पूजा, जड़ी-बूटी और दवा सब मिलाकर 5000 लगेगा। रिपोर्टर- अगर काम नहीं हुआ तो? शत्रुधन- ऐसा आज तक नहीं हुआ। फिर भी अगर कुछ गड़बड़ हुआ तो दोबारा उपाय करुंगा। रिपोर्टर- किसी को बताना तो नहीं पड़ेगा? शत्रुधन- नहीं, बिल्कुल नहीं। यह सब गुप्त रहता है। बाहर किसी को बताने की जरूरत नहीं। रिपोर्टर- पत्नी को क्या-क्या करना होगा? शत्रुधन- जैसा बताऊंगा, वैसा करना होगा। परहेज रहेगा, पूजा के दिन बाहर नहीं निकलेगी। रिपोर्टर- खाना-पीना? शत्रुधन- मांस-मछली बिल्कुल बंद। कुछ दिन पूजा चलेगी। रिपोर्टर- दवा कितने दिन खानी होगी? शत्रुधन- तय समय पर खिलाइए। एक भी दिन चूक हुआ तो असर कम हो जाएगा। रिपोर्टर- ठीक है, हम सब मानेंगे। शत्रुधन- तभी काम होगा। विश्वास जरूरी है। बिना विश्वास के कुछ नहीं होता। रिपोर्टर- आप यहीं रहते हैं? शत्रुधन- हां, यहीं। जरूरत पड़े तो फोन कर लेना। रिपोर्टर- नंबर दे दीजिए। शत्रुधन- लिख लीजिए, लेकिन किसी और को मत दीजिएगा। शत्रुधन से हुई बातचीत के बाद हमें एक व्यक्ति से सफिउल्लाह का नंबर मिला। हम फोन कर सफिउल्लाह से मिलने पहुंचे। उसने हमें विस्तार से समझाया कि अल्ट्रासाउंड के जरिए पेट में पल रहे बच्चे का जेंडर पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद आगे का उपाय किया जाएगा। अगर बेटी हुई तो सीधे अबॉर्शन होगा। रिपोर्टर – आगे क्या करना होगा? सफिउल्लाह- दुआ और दवा, दोनों चलेंगी। रिपोर्टर- दवा और दुआ दोनों? सफिउल्लाह- दवा शुरू कर दी तो हार्मोन बदलेंगे और परिणाम आने लगेंगे। रिपोर्टर- कैसे पता चलेगा कि पेट में पल रहा बच्चा बेटा है? सफिउल्लाह- अल्ट्रासाउंड करा कर देख लीजिएगा। रिपोर्टर- कब सफिउल्लाह- 90 दिन के बाद साफ हो जाएगा। रिपोर्टर- अगर लड़की हुई तो क्या होगा? सफिउल्लाह- जो रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार आगे उपाय किया जाएगा। सही नहीं तो अबॉर्शन होगा। रिपोर्टर- इसका कोई खतरा या परेशानी नहीं होगी? सफिउल्लाह – फिलहाल कोई परेशानी नहीं, अगर दवा सही समय पर चलेगी और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ठीक आएगी, तो सब सही होगा। रिपोर्टर- कितने दिन दवा चलानी होगी? सफिउल्लाह – कम से कम 6 दिनों तक दवा लगातार लें। फिर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर अगले स्टेप तय करेंगे। रिपोर्टर- अगर पहली कोशिश में असर नहीं हुआ तो? सफिउल्लाह- कोई बात नहीं, फिर से ट्राई किया जाएगा। रिपोर्टर- मतलब पूरा भरोसा है कि दवा से परिणाम आएगा? सफिउल्लाह- हां, अगर निर्देश सही तरह से फॉलो किए जाएं, तो दवा असर करेगी। रिपोर्टर – कोई सावधानी बरतनी होगी? सफिउल्लाह- हां, दवा के साथ दुआ भी जरूरी है। शरीर को तनाव से बचाना है, खान-पान ठीक रखना है। रिपोर्टर – अच्छा, इसे कौन-कौन देख सकता है? सफिउल्लाह – यह पूरी तरह निजी है। रिपोर्ट और दवा की जानकारी सिर्फ परिवार और डॉक्टर तक सीमित रहती है। रिपोर्टर – अगर सब ठीक रहा तो अगला कदम क्या होगा? सफिउल्लाह- अगला स्टेप अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा। रिपोर्ट में लड़का दिखा तो दवा वहीं रोक देंगे और अगर लड़की दिखी तो वही अबॉर्शन करना होगा।


