कैथल में बेटी के हत्यारे पिता ने किया सुसाइड:जेल के बाथरूम में लगाई फांसी, 11 साल की बेटी मारी थी

कैथल में बेटी के हत्यारे पिता ने किया सुसाइड:जेल के बाथरूम में लगाई फांसी, 11 साल की बेटी मारी थी

कैथल में अपनी ही 11 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या करने वाले पिता ने जेल में सुसाइड कर लिया। उसने रात को करीब एक बजे जेल की बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। जब रात के समय सब सो रहे थे, तब उसने सुसाइड किया, ताकि किसी को पता न चले। शॉल का फंदा बनाया जो शॉल उसे जेल में ओढ़ने के लिए दी गई थी, उसकी का फांसी का फंदा बनाया और बाथरूम की दीवार में लगी खिड़की पर फांसी लगा ली। सुबह जैसे की जेल का स्टाफ उसे संभालने के लिए गया तो पाया कि वह जेल में नहीं था। इस पर स्टाफ ने उसे बाथरूम में ढूंढा तो उसने दरवाजा नहीं खोला। स्टाफ ने जैसे तैसे दरवाजा खोलकर देखा तो पाया कि वह फंदे पर लटका हुआ था। मामले की जांच जारी जेल स्टाफ की ओर से तुरंत इसकी सूचना पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जेल सुपरीटेंडेंट अशोक कुमार ने बताया कि जेल में रह रहे उस व्यक्ति ने रात को फांसी का फंदा लगाया। उस समय वह बाथरूम के बहाने जेल में गया था। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि आठ दिन पहले जींद के जयपुर गदली गांव का रहने वाला गोवर्धन शाम करीब 3 बजे घर से बेटी को लेकर निकला था। उसने बेटी से कहा कि कैथल के सीवन गांव में उसकी नानी के घर जाना है। उधर से आते टाइम दुकान से इनवर्टर-बैट्री भी खरीद लाएंगे। बेटी की किडनैपिंग की प्लानिंग बनाई: बाइक से कैथल के जाते समय गोवर्धन बेटी को कैथल के ही गांव प्योदा ले गया। गांव में नहर के पास उसने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटी की किडनैपिंग की प्लानिंग बनाई। डॉयल 112 पर कॉल कर कहा कि प्योदा गांव से मेरी बेटी को किसी ने किडनैप कर लिया। पुलिस को गोवर्धन की बातों पर शक हुआ: आरोपी ने पुलिस से कहा कि ब्लैक स्कॉर्पियों में आए बदमाश बेटी को उठाकर ले गए। मेरे साथ मारपीट की। जेब से रुपए भी निकालकर भाग गए। इसके बाद पुलिस मौके पर गांव पहुंची। आसपास घटनास्थल की जांच की गई। जांच में पुलिस को गोवर्धन की बातों पर शक हुआ। पूछताछ में हत्या की वारदात कबूली: तितरम थाना पुलिस गोवर्धन के कॉल करने वाली लोकेशन पर तलाश शुरू की। पुलिस ने नहर पर जाकर देखा तो वहां पर लड़की का शव गड्‌ढों में पड़ा था, उसके गले पर निशान बने हुए थे। इसके बाद जब गोवर्धन से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने खुद ही अपनी बेटी को मार दिया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *