गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। इनकम टैक्स चौराहे पर प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि एनडीए शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राजधानी के पॉश इलाके में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और एनडीए शासन की पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई। विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने सवाल उठाया कि क्या सरकार रसूखदार आरोपियों को बचाने की कवायद कर रही है? उधर, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बांकीपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक में राजेश राम ने कहा कि मनरेगा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए बेरोजगारी से मुक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। भाजपा गांधी का नाम हटाने के लिए मनरेगा को खत्म कर रही है, लेकिन भाजपा नेता गांधी को लोगों के दिल से खत्म नहीं कर पाएंगे।
वहीं, कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम ने सोमवार को विभिन्न प्रकोष्ठों और विधायकों के साथ प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती के विषय पर चर्चा हुई। साथ ही मनरेगा कानून पर विस्तृत आंदोलन को जिलों में मजबूती से पहुंचाने की भी जिम्मेदारी तय की गई। परिजनों को नौकरी और 20 लाख दें : एसएफआई एसएफआई की राज्य कमिटी ने राज्य कार्यालय से जुलूस निकालकर स्टेशन गोलंबर के पास पुतला दहन किया। संगठन ने मांग की कि नीट की छात्रा के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिले। घटना की जांच कर दोषी को कड़ी सजा दी जाए। राज्य सचिव देवदत्त कुमार वर्मा, राज्य अध्यक्ष क्रांति कुमारी ने कहा कि बिहार में लगातार छात्राओं का यौन शोषण, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शन में मनोज चन्द्रवंशी, प्रभात कुमार, मनीष कुमार, अशरफ, प्रभात कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद थे। एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए : सीपीआई पटना| सीपीआई का प्रतिनिधिमंडल नीट की छात्रा के गांव पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में ओम प्रकाश नारायण, सुरेन्द्र सौरभ, अम्बिका प्रसाद, सुरेश प्रसाद, गिरिजानंदन सिंह, रणधीर पासवान, कमलेश प्रसाद थे। इनके मुताबिक छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनको धमकियां मिल रही हैं। शंभू हॉस्टल के संचालक, मकान मालिक, निजी अस्पताल के निदेशक आदि खुला घूम रहे हैं। पीड़िता के परिवार को सुरक्षा व एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। नीट छात्रा मामले की सीबीआई जांच की मांग, आक्रोश मार्च निकाला पटना|प्रेम यूथ फाउंडेशन ने नीट छात्रा की मौत की जांच की मांग को लेकर सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला। वक्ताओं ने इसे नारी और छात्र सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताया। प्रेरणा विजय सहित अन्य नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इसमें नारी सुरक्षा सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह, प्रेम कुमार, तारा कुमारी, गुड़िया शर्मा और शालिनी आदि की मौजूदगी रही। गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। इनकम टैक्स चौराहे पर प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि एनडीए शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राजधानी के पॉश इलाके में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और एनडीए शासन की पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई। विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने सवाल उठाया कि क्या सरकार रसूखदार आरोपियों को बचाने की कवायद कर रही है? उधर, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बांकीपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक में राजेश राम ने कहा कि मनरेगा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए बेरोजगारी से मुक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। भाजपा गांधी का नाम हटाने के लिए मनरेगा को खत्म कर रही है, लेकिन भाजपा नेता गांधी को लोगों के दिल से खत्म नहीं कर पाएंगे।
वहीं, कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम ने सोमवार को विभिन्न प्रकोष्ठों और विधायकों के साथ प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती के विषय पर चर्चा हुई। साथ ही मनरेगा कानून पर विस्तृत आंदोलन को जिलों में मजबूती से पहुंचाने की भी जिम्मेदारी तय की गई। परिजनों को नौकरी और 20 लाख दें : एसएफआई एसएफआई की राज्य कमिटी ने राज्य कार्यालय से जुलूस निकालकर स्टेशन गोलंबर के पास पुतला दहन किया। संगठन ने मांग की कि नीट की छात्रा के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिले। घटना की जांच कर दोषी को कड़ी सजा दी जाए। राज्य सचिव देवदत्त कुमार वर्मा, राज्य अध्यक्ष क्रांति कुमारी ने कहा कि बिहार में लगातार छात्राओं का यौन शोषण, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शन में मनोज चन्द्रवंशी, प्रभात कुमार, मनीष कुमार, अशरफ, प्रभात कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद थे। एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए : सीपीआई पटना| सीपीआई का प्रतिनिधिमंडल नीट की छात्रा के गांव पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में ओम प्रकाश नारायण, सुरेन्द्र सौरभ, अम्बिका प्रसाद, सुरेश प्रसाद, गिरिजानंदन सिंह, रणधीर पासवान, कमलेश प्रसाद थे। इनके मुताबिक छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनको धमकियां मिल रही हैं। शंभू हॉस्टल के संचालक, मकान मालिक, निजी अस्पताल के निदेशक आदि खुला घूम रहे हैं। पीड़िता के परिवार को सुरक्षा व एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। नीट छात्रा मामले की सीबीआई जांच की मांग, आक्रोश मार्च निकाला पटना|प्रेम यूथ फाउंडेशन ने नीट छात्रा की मौत की जांच की मांग को लेकर सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला। वक्ताओं ने इसे नारी और छात्र सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताया। प्रेरणा विजय सहित अन्य नेताओं ने मामले की सीबीआई जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इसमें नारी सुरक्षा सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह, प्रेम कुमार, तारा कुमारी, गुड़िया शर्मा और शालिनी आदि की मौजूदगी रही।


