बेटी बोली- हमें पापा का इंसाफ चाहिए, मिल रही धमकी:आरोपी कहते हैं हमारी जेब में पुलिस, बड़े व्यक्ति का दामाद हैं भैया, परशुराम मर्डर केस

बेटी बोली- हमें पापा का इंसाफ चाहिए, मिल रही धमकी:आरोपी कहते हैं हमारी जेब में पुलिस, बड़े व्यक्ति का दामाद हैं भैया, परशुराम मर्डर केस

रेवाड़ी के गांव बव्वा निवासी परशुराम की मौत के बाद उनकी 20 साल की बेटी संजू मंगलवार को मीडिया के सामने आई। संजू ने रविवार रात अपने पिता को खो दिया। ममेरे भाई के साथ पैसों के लेनदेन के विवाद में परशुराम की हत्या की गई थी। संजय ने बताया कि पापा कहते थे, मुझे पैसे लेने है, भैया कहते हैं मुझे लेने हैं। किसे किससे पैसे लेने हैं, यह हमें नहीं पता। भैया अब भी हमें धमकी दे रहे हैं। कहते हैं पुलिस हमारी जेब में है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। भैया बड़े व्यक्ति का दामाद है। हमें तो केवल पापा का इंसाफ चाहिए। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित और ज्योति को गिरफ्तार कर चुकी है। बुआ फूफा बोले, अब हमारा संबंध नहीं : संजू संजू ने कहा कि रोहित के मम्मी पापा (बुआ-फुफा) दोनों मेरे पापा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आए थे। दोनों गुरुग्राम में रहते हैं। ऊपर के फ्लैट में परिवार के साथ रोहित और नीचे बुआ- फुफा रहते हैं। सोमवार को पापा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद उन्होंने हमसे कहा था कि, अब रोहित से हमारा कोई लेना देना नहीं है। दो बहनों का इकलौता भाई था परशुराम दो बच्चों (संजू और अक्षय) के पिता परशुराम दो बहनों के इकलौते भाई थे। बड़ी बहन संतोष और जीजा राजेश रोहित के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। परशुराम ने लॉकडाउन में अपना गुरुग्राम का मकान बेचकर गांव में बना लिया था। परशुराम की पत्नी सुमन गांव में रहती है और बेटा-बेटी दोनों ग्रेजुएशन कर रहे हैं। परशुराम अकेला गुरुग्राम रहता था और हर शनिवार को गांव आता था। पापा के पास पढ़ती थी बहन संजू ने बताया कि रोहित की एक बहन है। उसने 8वीं तक की पढ़ाई पापा के पास रहकर बव्वा गांव में की थी। रोहित भी छुटि्टयों में यहीं आकर रहता था। इकलौता मामा होने के कारण पहले बहुत अच्छे संबंध थे, परंतु पिछले तीन साल से बोलचाल बंद थी। बच्चे होने के कारण हमने कभी हस्तक्षेप करना सही नहीं समझा। पैसे वाला का दामाद है भैया संजू ने बताया कि रोहित भैया बड़े व्यक्ति के दामाद है। उनकी पत्नी ज्योति अक्सर अपने पिता के पैसों की धौंस दिखाती रहती है। अपने ससुर के पैसे धौंस दिखाकर रोहित पापा की मौत के बाद भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगातार धमकी दे रहे हैं। यह था मामला गांव बव्वा में रविवार रात पैसों के लेनदेन में मामा भांजा के बीच विवाद मारपीट में बदल गया था। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से बब्वा निवासी परशुराम की मौत हो गई थी। जिसके आरोप गुरुग्राम निवासी भांजे रोहित, उसकी पत्नी ज्योति और साथियों पर लगे थे। कोसली पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो आरोपी किए गिरफ्तार कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों रोहित और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आरोपी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *