झांसी में बुधवार शाम को एक महिला अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। वो ससुराल में रहने आई थी, मगर सास ने घर के अंदर से ताला लगा दिया। बहू 3 महीने की बेटी को भी गोद में लिए है और ससुराल में रहने की जिद पर अड़ी है। उसका आरोप है कि पति का किसी और से अफेयर है। वो छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता है। इसमें ससुराल वाले भी शामिल हैं। वहीं, सास का आरोप है कि बहू किसी से बात करती है। एक दिन बेटे ने मैसेज पढ लिया। जिसमें लिखा था कि तुम कहो तो पति को गोली मार देंगे। ऐसी बहू को हम नहीं रखेंगे और न ही ताला खोलेंगे। बहू ने पुलिस को फोन कर दिया। तब पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर सास ताला खोलने काे तैयार नहीं है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के नारायण बाग के पास राय विहार कॉलोनी का है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।


