पति से झगड़े के बाद घर से भागी बहू, रास्ते में ससुर ने दबोचा…कमरे में ले जाकर रातभर किया दुष्कर्म

पति से झगड़े के बाद घर से भागी बहू, रास्ते में ससुर ने दबोचा…कमरे में ले जाकर रातभर किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों के भरोसे को तार-तार कर दिया है। नांदगाव इलाके में एक महिला को उसी के चचेरे ससुर ने अपनी हवस का शिकार बनाया। यह घटना तब हुई जब महिला अपने पति से झगड़े के बाद घर से चली गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का अपने पति से किसी बात पर तीखा विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला को डर लगने लगा कि उसका पति उसे पीटेगा। इसी डर से वह आधी रात को घर छोड़कर बाहर निकल गई। अपने घर के पास ही स्थित एक कला केंद्र को सुरक्षित समझकर वह वहां जाकर छिप गई।

महिला जब वहां छिपी थी, तभी वहां तैनात चौकीदार की नजर उस पर पड़ी। वह चौकीदार कोई और नहीं बल्कि महिला का चचेरा ससुर ही था। इसलिए महिला को लगा कि वह वहां सुरक्षित है, लेकिन आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला ने बचने के लिए चिल्लाने और विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप करा दिया और रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

आरोपी के चंगुल से छूटते ही हिम्मत जुटाकर महिला सीधे मनोर पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी चचेरे ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसी कला केंद्र में वॉचमैन के तौर पर काम करता था।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। स्थानीय लोगों में आरोपी के प्रति भारी गुस्सा है। फिलहाल मनोर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को डॉक्टरी सहायता प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *