दरभंगा साइबर पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार:दोनों ने एक-दूसरे की पत्नी की तस्वीर की थी वायरल; पूछताछ के बाद भेजा जेल

दरभंगा साइबर पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार:दोनों ने एक-दूसरे की पत्नी की तस्वीर की थी वायरल; पूछताछ के बाद भेजा जेल

दरभंगा साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीगाछी के राम सुजीत शर्मा और सकतपुर थाना क्षेत्र के कमलेश महतो के तौर पर हुई है। साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पत्नियों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। फोन पर बात करता था जांच में सामने आया कि राम सुजीत शर्मा पहले एक एक लड़की से फोन पर बातचीत करता था। इस दौरान आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। शादी नहीं करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की की शादी से नाराज था सितंबर 2025 में लड़की की शादी कमलेश महतो से हो गई। शादी के बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, जब इस घटना की जानकारी कमलेश महतो को हुई तो उसने भी बदले की भावना से आपत्तिजनक शब्द लिखकर राम सुजीत की पत्नी की फोटो वायरल कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दरभंगा साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीगाछी के राम सुजीत शर्मा और सकतपुर थाना क्षेत्र के कमलेश महतो के तौर पर हुई है। साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पत्नियों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। फोन पर बात करता था जांच में सामने आया कि राम सुजीत शर्मा पहले एक एक लड़की से फोन पर बातचीत करता था। इस दौरान आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। शादी नहीं करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की की शादी से नाराज था सितंबर 2025 में लड़की की शादी कमलेश महतो से हो गई। शादी के बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, जब इस घटना की जानकारी कमलेश महतो को हुई तो उसने भी बदले की भावना से आपत्तिजनक शब्द लिखकर राम सुजीत की पत्नी की फोटो वायरल कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *