दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में मधुबनी और समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर प्रमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी काम को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही कन्या विवाह मंडप और मुक्ति धाम निर्माण काम की भी बारी-बारी से समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि स्वीकृत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। प्रमाण पत्र की स्थिति की भी समीक्षा की बैठक में 15वीं एवं 6वीं वित्त योजना के अंतर्गत हासिल राशि के व्यय, प्रगति और उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य समय पर प्राप्त करने के लिए समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, तीनों जिलों के कार्यपालक अभियंता (भवन) और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बहेड़ी बाईपास पथ निर्माण काम का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बहेड़ी बाईपास की कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है। योजना के तहत 13 छोटे पुल-पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से 11 पूर्ण हो चुके हैं, एक निर्माणाधीन है और एक बड़े पुल का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। मिट्टी भराई का कार्य 4 किलोमीटर तक पूरा हो चुका है, जबकि जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) का कार्य 1 किलोमीटर में पूरा किया गया है। परियोजना को आने वाले जून महीने तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि 103 पंचाटितों को 17.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। पथ की चौड़ाई 7 मीटर निर्धारित है, जबकि कुछ रैयतों के आवास अलाइनमेंट में आ रहे हैं। इस पर डीएम ने प्रभावितों के आवासों का शीघ्र मूल्यांकन कर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और इसे क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने और यातायात दबाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना बताया। पंचायत सरकार भवन निर्माण पर डीएम की बैठक जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल कार्यालय और पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।
डीएम ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं। उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। अलग-अलग विकासात्मक योजनाओं के लिए अर्जित की जाने वाली भूमि पर अवस्थित भवन संरचनाओं के शीघ्र मूल्यांकन का भी निर्देश दिया गया, ताकि भू-अर्जन प्रक्रिया में विलंब न हो। संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत प्रतिवेदन जिला भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि प्रकाश, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग रविंद्र कुमार रवि सहित अन्य अभियंता और अधिकारी उपस्थित रहे। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में मधुबनी और समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर प्रमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी काम को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही कन्या विवाह मंडप और मुक्ति धाम निर्माण काम की भी बारी-बारी से समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि स्वीकृत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। प्रमाण पत्र की स्थिति की भी समीक्षा की बैठक में 15वीं एवं 6वीं वित्त योजना के अंतर्गत हासिल राशि के व्यय, प्रगति और उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य समय पर प्राप्त करने के लिए समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, तीनों जिलों के कार्यपालक अभियंता (भवन) और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बहेड़ी बाईपास पथ निर्माण काम का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बहेड़ी बाईपास की कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है। योजना के तहत 13 छोटे पुल-पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से 11 पूर्ण हो चुके हैं, एक निर्माणाधीन है और एक बड़े पुल का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। मिट्टी भराई का कार्य 4 किलोमीटर तक पूरा हो चुका है, जबकि जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) का कार्य 1 किलोमीटर में पूरा किया गया है। परियोजना को आने वाले जून महीने तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि 103 पंचाटितों को 17.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। पथ की चौड़ाई 7 मीटर निर्धारित है, जबकि कुछ रैयतों के आवास अलाइनमेंट में आ रहे हैं। इस पर डीएम ने प्रभावितों के आवासों का शीघ्र मूल्यांकन कर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और इसे क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने और यातायात दबाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना बताया। पंचायत सरकार भवन निर्माण पर डीएम की बैठक जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल कार्यालय और पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।
डीएम ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराए जाएं। उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। अलग-अलग विकासात्मक योजनाओं के लिए अर्जित की जाने वाली भूमि पर अवस्थित भवन संरचनाओं के शीघ्र मूल्यांकन का भी निर्देश दिया गया, ताकि भू-अर्जन प्रक्रिया में विलंब न हो। संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत प्रतिवेदन जिला भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि प्रकाश, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग रविंद्र कुमार रवि सहित अन्य अभियंता और अधिकारी उपस्थित रहे।


