Danger Urine Colour : पेशाब का रंग काफी कुछ बयां करता है। यूरिन कलर से बीमारी तक का पता चल सकता है। अगर आप इस पर ध्यान ना दें तो यो आपके लिए मुसीबत बन सकता है। इसलिए, पेशाब के रंग के बारे में अच्छी तरह से जान लें। अगर पेशाब का रंग (Peshab ka Rang) बदल रहा है तो डॉक्टर से जानते हैं कि क्या करना सही होता है।
पेशाब के रंग पर डॉक्टर से बातचीत
डॉ. अर्जुन राज कहते हैं, पेशाब हेल्थ के बारे में काफी कुछ बता देता है। आयुर्वेद में कलर और गंध देखकर इलाज किया जाता है। साथ ही एलोपैथ में भी पेशाब जांच करके उपचार किया जाता है। इसलिए, यूरिन कलर के हल्के में ना लें।
खतरनाक पेशाब का रंग किस रंग का होता है?
डॉक्टर ने बताया कि गहरा पीला और लाल रंग का पेशाब आना खतरनाक माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इन दो कलर के यूरिन को इग्नोर नहीं किया जा सकता है।
Urine ka yellow colour | पेशाब का रंग पीला या गहरा पीला का मतलब
इसका मतलब है कि आपके शरीर में भयंकर रूप से पानी की कमी है। अगर पानी की कमी को दूर नहीं किया गया तो इससे समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको फौरन पानी और तरल चीजें खानी चाहिए।
Urine red colour reason in hindi | पेशाब का रंग लाल आने का संकेत
अगर आपके पेशाब का रंग लाल है तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है। पेशाब में खून आने पर इसका रंग लाल होता है। ऐसी परिस्थिति में आपको फौरन डॉक्टर से मिलना चाहिए।
यूरिन कलर चार्ट (Urine Color Chart)

उन्होंने ये भी बताया कि कई बार किसी कलर वाले पेय पदार्थ या खाने से भी यूरिन कलर चेंज हो सकता है। अगर आप कोई दवा खा रहे हैं तो इससे भी पेशाब का रंग बदलता है।


