ग्वालियर व्यापार मेले में दंगल आज से:पुरुष-महिला पहलवानों के होंगे अलग-अलग मुकाबला, 19 से 25 जनवरी तक होगी कुश्ती प्रतियोगिता

ग्वालियर व्यापार मेले में दंगल आज से:पुरुष-महिला पहलवानों के होंगे अलग-अलग मुकाबला, 19 से 25 जनवरी तक होगी कुश्ती प्रतियोगिता

श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले में इस वर्ष भी पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का आयोजन किया जा रहा है। दंगल की शुरुआत 19 जनवरी से होगी, जिसमें पुरुष और महिला पहलवान अलग-अलग वर्गों में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विजेता पहलवानों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। दंगल के नोडल अधिकारी एवं जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया कि पुरुष पहलवानों के लिए जिला, संभाग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि महिला पहलवानों के लिए राज्य स्तरीय दंगल रखा गया है। सभी मुकाबले विभिन्न वजन वर्गों में कराए जाएंगे। इन आयु वर्ग के पहलवान होंगे शामिल महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल भी 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें 35–40, 50, 60, 60 किलोग्राम से अधिक और 70 किलोग्राम वजन वर्ग की महिला पहलवान भाग लेंगी। महिला दंगल के लिए भी वजन 23 जनवरी को किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *