Dandruff Causes Treatment: डैंड्रफ यानी सिर की रूसी एक बहुत आम समस्या है, लेकिन इसे लेकर लोगों में काफी गलतफहमियां हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ये सिर्फ गंदगी या बाल ठीक से न धोने की वजह से होती है। जबकि सच ये है कि जो लोग रोज या नियमित शैम्पू करते हैं, उन्हें भी डैंड्रफ हो सकती है।
डॉ. प्रियांका रेड्डी के अनुसार, डैंड्रफ सिर्फ सफाई की कमी से नहीं होती, बल्कि इसके पीछे स्कैल्प का बैलेंस बिगड़ना बड़ा कारण है।
डैंड्रफ असल में होती क्यों है?
डैंड्रफ का मुख्य कारण एक तरह का फंगस होता है, जिसका नाम है Malassezia globosa। ये फंगस हर इंसान के सिर की त्वचा पर पहले से मौजूद होता है, लेकिन जब स्कैल्प का बैलेंस बिगड़ जाता है, तो ये तेजी से बढ़ने लगता है। इसके बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं:
- सिर में ज्यादा तेल (sebum) बनना
- पसीना और उमस भरा मौसम
- धूल-मिट्टी और प्रदूषण
- तनाव और हार्मोन में बदलाव
- बालों को सही तरीके से न धोना
जब ये फंगस सिर के तेल पर बढ़ता है, तो ऐसे तत्व बनाता है जो स्किन को चिढ़ाते हैं। इससे स्कैल्प में जलन होती है और स्किन तेजी से झड़ने लगती है, जो सफेद परत (फ्लेक्स) के रूप में दिखती है।
डैंड्रफ के शुरुआती लक्षण
डैंड्रफ की शुरुआत अक्सर खुजली से होती है। ये पहला संकेत होता है कि स्कैल्प में कुछ गड़बड़ है। इसके अलावा बालों और कंधों पर सफेद या पीले फ्लेक्स होना। स्कैल्प पर लालपन या जलन कहीं-कहीं तैलीय या सूखी परतें। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो समस्या बढ़ सकती है।
ज्यादातर इलाज क्यों फेल हो जाते हैं?
बहुत लोग सिर्फ ऊपर से दिखने वाली रूसी हटाने पर ध्यान देते हैं। वे बार-बार शैम्पू बदलते रहते हैं, जो थोड़े समय के लिए राहत देते हैं। लेकिन डॉ. प्रियांका रेड्डी बताती हैं कि असली समस्या फंगस होती है। अगर उसे कंट्रोल नहीं किया गया, तो डैंड्रफ बार-बार वापस आ जाती है।
सही इलाज क्या है?
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ऐसे इंग्रेडिएंट जरूरी हैं जो फंगस को कंट्रोल करें, जैसे Piroctone Olamine। यह स्कैल्प को शांत करता है और बैलेंस बनाए रखता है।
रोजमर्रा की आदतें जो मदद करें
- पसीना आने के बाद बाल जरूर धोएं
- स्कैल्प को साफ रखें
- कंघी, हेलमेट और तौलिया साफ रखें
- बाल लंबे समय तक गीले न रखें
- तनाव कम करने की कोशिश करें


