बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका पूजा कुमारी को 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए चुना गया है। उन्हें केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए नामित किया गया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्पणा कुमारी ने बताया कि तेतरी पंचायत के तेतरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 की सेविका पूजा कुमारी और उनके पति गौतम कुमार को इस सम्मान के लिए नामित किया गया है। आईसीडीएस कार्यालय ने निदेशालय के पत्र के आधार पर पूजा कुमारी को 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे अपने पति के साथ आईसीडीएस निदेशालय पटना पहुंचने का आग्रह किया है। उन्हें नामित नोडल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में अपनी पूरी यात्रा संपन्न करनी होगी। पूजा कुमारी केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, जैसे ‘गोद भराई रस्म’ और ‘अन्नप्राशन’ का ईमानदारी और कुशलता से संचालन करती हैं। उनके कार्यों की क्षेत्र में काफी सराहना की जाती है। बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका पूजा कुमारी को 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए चुना गया है। उन्हें केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए नामित किया गया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्पणा कुमारी ने बताया कि तेतरी पंचायत के तेतरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 की सेविका पूजा कुमारी और उनके पति गौतम कुमार को इस सम्मान के लिए नामित किया गया है। आईसीडीएस कार्यालय ने निदेशालय के पत्र के आधार पर पूजा कुमारी को 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे अपने पति के साथ आईसीडीएस निदेशालय पटना पहुंचने का आग्रह किया है। उन्हें नामित नोडल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में अपनी पूरी यात्रा संपन्न करनी होगी। पूजा कुमारी केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, जैसे ‘गोद भराई रस्म’ और ‘अन्नप्राशन’ का ईमानदारी और कुशलता से संचालन करती हैं। उनके कार्यों की क्षेत्र में काफी सराहना की जाती है।


