मर्दों की तरह नाच रही है…Video वायरल होते ही ट्रोलिंग की शिकार हुई आकांक्षा चमोला,भड़के लोग

मर्दों की तरह नाच रही है…Video वायरल होते ही ट्रोलिंग की शिकार हुई आकांक्षा चमोला,भड़के लोग

Akanksha Chamola Dance Video: टीवी इंडस्ट्रीज की फेमस एक्ट्रेस और ‘स्वरागिनी’ फेम आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या सीरियल नहीं, बल्कि उनका एक डांस वीडियो है, जो आकांक्षा ने अपनी प्री-बर्थडे पार्टी में किया है। अब वो डांस वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, फैंस को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Video वायरल होते ही ट्रोलिंग की शिकार हुई आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं और इसी खुशी में उन्होंने एक शानदार प्री-बर्थडे पार्टी रखा था। इस पार्टी में फेमस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार भी शामिल हुए। बता दें, पार्टी के दौरान आकांक्षा ने आवेज के साथ सुपरहिट गाने ‘चिकनी चमेली’ पर दमदार डांस किया और वीडियो में आकांक्षा काफी ज्यादा जोश और एनर्जी के साथ डांस स्टेप्स करती नजर आई।

दरअसल, जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ, ट्रोलर्स ने आकांक्षा को निशाने पर ले लिया। साथ ही, कई यूजर्स ने उनके डांस स्टेप्स और हाव-भाव को ओवरएक्टिंग करार दिया। हालांकि इस कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “ये हर जगह डांस करने पहुंच जाती है, क्या।” तो वहीं, दूसरे यूजर ने उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए लिखा, “GK कैसे झेलता है इसे?” तीसरे ने लिखा, उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान और पागल तक कह डाला और हद तो तब पार हो गई जब अन्य यूजर्स ने उनके डांस को “छपरी” बताया और उनकी बॉडी लैंग्वेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा कि वो “मर्दों की तरह नाच रही है।”

तमाम ट्रोलिंग के बीच आकांक्षा

बता दें, तमाम ट्रोलिंग के बीच आकांक्षा के कुछ वफादार फैंस उनके बचाव में भी खड़े नजर आए। कुछ सपोटर्स का कहना है कि आकांक्षा अपनी खुद की पार्टी में एन्जॉय कर रही थीं और उन्हें अपनी मर्जी से नाचने का पूरा हक है। फैंस ने ट्रोलर्स को सलाह दी कि वे किसी की खुशी में जहर ना घोलें और उन्हें अपनी जिंदगी जीने दें। दरअसल, सेलिब्रिटीज हमेशा अपने कपड़ों या सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। फिलहाल, आकांक्षा ने इन कमेंट्स पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *