दलजीत राजू बीसी विंग दोआबा के स्टेट सचिव बने:आम आदमी पार्टी ने पार्टी के मेहनत करने वालों को दी बड़ी जिम्मेदारी

दलजीत राजू बीसी विंग दोआबा के स्टेट सचिव बने:आम आदमी पार्टी ने पार्टी के मेहनत करने वालों को दी बड़ी जिम्मेदारी

फगवाड़ा: आम आदमी पार्टी ने सीनियर नेता दलजीत राजू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें बीसी विंग, दोआबा का स्टेट सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद दलजीत राजू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दलजीत राजू ने पार्टी के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया और दीपक चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और तनदेही से निभाएंगे। दलजीत राजू ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में पूरे दोआबा क्षेत्र में बीसी विंग की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि विंग को और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी की ओर से जो भी कार्यक्रम सौंपे जाएंगे, उन्हें वे दिन-रात मेहनत कर सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां आम आदमी के हित में हैं और उनका उद्देश्य इन नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना होगा। दलजीत राजू ने यह भी बताया कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें फगवाड़ा में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। इस अभियान को उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ फगवाड़ा में प्रभावी ढंग से चलाया, जिससे नशा तस्करों में दहशत का माहौल बना। उन्होंने कहा कि इस दौरान फगवाड़ा पुलिस ने भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। भास्कर के अनुसार, पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि दलजीत राजू के अनुभव से दोआबा क्षेत्र में बीसी विंग को नई मजबूती मिलेगी और संगठन को और अधिक विस्तार मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *