कर्नाटक में दलित जोड़े को मंदिर जाने से रोका:आरोपी बोला- दलितों को घर में ही पूजा करनी चाहिए; 20 फरवरी को हिंदु-मुस्लिम विवाद हुआ

कर्नाटक में दलित जोड़े को मंदिर जाने से रोका:आरोपी बोला- दलितों को घर में ही पूजा करनी चाहिए; 20 फरवरी को हिंदु-मुस्लिम विवाद हुआ

कर्नाटक के तुमाकुरू जिले में दलित जोड़े को मंदिर में एंट्री से रोका गया। युवक-युवती की हाल ही में शादी हुई थी। जैसे ही दोनों मंदिर पहुंचे नारायणप्पा नाम के व्यक्ति उन्हें रोक दिया। उसने कपल से कहा कि दलितों लोगों को घर पर ही पूजा करनी चाहिए, मंदिर नहीं आना चाहिए। घटना 21 फरवरी को तुमकुरु गांव के अरसम्मा मंदिर में हुई। पीड़ित जोड़े ने 5 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत की। उनके मुताबिक आरोपी नारायणप्पा से सरेआम धमकाया था। मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने उसका समर्थन किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायणप्पा को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के कहना है कि फरार लोगों की तलाश जारी है।
20 फरवरी: शिवाजी जयंती पर हिंदू-मुस्लिम विवाद हुआ बागलकोट में गुरुवार रात करीब 10 बजे शिवाजी जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था। जब वह पानका मस्जिद इलाके से गुजरा, तभी उस पर पत्थर और चप्पल फेंके गए। बागलकोट एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुआ। घटना के चश्मदीद उमेश के मुताबिक जुलूस के दौरान मस्जिद के पास घटना हुई। करीब 8-10 लोगों ने मस्जिद से पत्थर और चप्पल फेंके। अभी तक 8 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। इलाके में 24 फरवरी की आधीरात तक बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में मेडिकल स्टूडेंट ने प्रोफेसर को पीटा, VIDEO:एग्जाम हॉल में फोन से चीटिंग करते पकड़ा था; छात्र ने पेपर छीनने पर हमला किया कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ. मलाकरेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में एग्जाम के दौरान चीटिंग करने से रोके जाने पर स्टूडेंट ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना इंटरनल एग्जाम के दौरान घटी, जिसका वीडियो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पूरी खबर पढे़ं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *