बक्सर में भारतीय डाक विभाग की योजनाओं को ग्रामीण जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से बक्सर डाक प्रमंडल द्वारा चुरामनपुर उप डाकघर के अंतर्गत मझरिया शाखा डाकघर में एक डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को डाकघर की विभिन्न सेवाओं, बैंकिंग सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डाक विभाग की बचत योजनाओं, बीमा सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे सर्किल में इस प्रकार के डाक चौपाल आयोजित किए जा रहे डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने अपने संबोधन में बताया कि बिहार सर्किल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पूरे सर्किल में इस प्रकार के डाक चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में रोजमर्रा की लगभग सभी जरूरतों को एक ही स्थान पर पूरा करने के लिए डाकघर एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना को बेटियों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि जन्म से 10 साल तक की बच्चियों के नाम से खाता खोलकर उनकी पढ़ाई और विवाह के खर्चों के लिए राशि संचित की जा सकती है। उन्होंने डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा को कम प्रीमियम और अधिक बोनस वाली योजनाएँ बताते हुए ग्रामीणों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। पासपोर्ट सेवा तक की सुविधाएं अब डाकघर में आसानी से उपलब्ध इस दौरान यह भी बताया गया कि आधार कार्ड बनवाने से लेकर पासपोर्ट सेवा तक की सुविधाएं अब डाकघर में आसानी से उपलब्ध हैं। डाकघर द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। 17 लोगों के आधार में मोबाइल नंबर लिंक किए गए डाक चौपाल के दौरान 26 बच्चों का आधार नामांकन किया गया और 17 लोगों के आधार में मोबाइल नंबर लिंक किए गए। इसके अतिरिक्त, 1010 पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (POSB) खाते खोले गए, 22 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) खाते खोले गए तथा 24 खातों का KYC अपडेट किया गया। इस अवसर पर बक्सर प्रमंडल की डाक अधीक्षक कुमारी सरिता, बक्सर केंद्रीय अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार, डाक निरीक्षक उदय प्रकाश और शशांक कुमार, मझरिया शाखा डाकपाल वीरेंद्र उपाध्याय, शाखा डाकपाल बरमेश्वर राय, शाखा डाकपाल पंचदेव मिश्रा, चुरामनपुर उप डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। बक्सर में भारतीय डाक विभाग की योजनाओं को ग्रामीण जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से बक्सर डाक प्रमंडल द्वारा चुरामनपुर उप डाकघर के अंतर्गत मझरिया शाखा डाकघर में एक डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को डाकघर की विभिन्न सेवाओं, बैंकिंग सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डाक विभाग की बचत योजनाओं, बीमा सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे सर्किल में इस प्रकार के डाक चौपाल आयोजित किए जा रहे डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने अपने संबोधन में बताया कि बिहार सर्किल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पूरे सर्किल में इस प्रकार के डाक चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में रोजमर्रा की लगभग सभी जरूरतों को एक ही स्थान पर पूरा करने के लिए डाकघर एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना को बेटियों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि जन्म से 10 साल तक की बच्चियों के नाम से खाता खोलकर उनकी पढ़ाई और विवाह के खर्चों के लिए राशि संचित की जा सकती है। उन्होंने डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा को कम प्रीमियम और अधिक बोनस वाली योजनाएँ बताते हुए ग्रामीणों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। पासपोर्ट सेवा तक की सुविधाएं अब डाकघर में आसानी से उपलब्ध इस दौरान यह भी बताया गया कि आधार कार्ड बनवाने से लेकर पासपोर्ट सेवा तक की सुविधाएं अब डाकघर में आसानी से उपलब्ध हैं। डाकघर द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। 17 लोगों के आधार में मोबाइल नंबर लिंक किए गए डाक चौपाल के दौरान 26 बच्चों का आधार नामांकन किया गया और 17 लोगों के आधार में मोबाइल नंबर लिंक किए गए। इसके अतिरिक्त, 1010 पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (POSB) खाते खोले गए, 22 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) खाते खोले गए तथा 24 खातों का KYC अपडेट किया गया। इस अवसर पर बक्सर प्रमंडल की डाक अधीक्षक कुमारी सरिता, बक्सर केंद्रीय अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार, डाक निरीक्षक उदय प्रकाश और शशांक कुमार, मझरिया शाखा डाकपाल वीरेंद्र उपाध्याय, शाखा डाकपाल बरमेश्वर राय, शाखा डाकपाल पंचदेव मिश्रा, चुरामनपुर उप डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


