दैनिक भास्कर का आरा में डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड-2026:33 डॉक्टरों का हुआ सम्मान, मंत्री संजय सिंह बोले- मंच समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रहा

दैनिक भास्कर का आरा में डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड-2026:33 डॉक्टरों का हुआ सम्मान, मंत्री संजय सिंह बोले- मंच समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रहा

दैनिक भास्कर की ओर से डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड-2026 का भव्य और रंगारंग समारोह आरा शहर के होटल ग्रांड में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह रहे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री के साथ मंच पर पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय, कल्याण ज्वेलर्स के स्टोर मैनेजर सौम्य शेखर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भोजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार जितेंद्र, समाजसेवी अशोक कुमार सिंह, सोनाली सिंह, दैनिक भास्कर के बिजनेस वर्टिकल हेड आनंद लुल्ला, ब्यूरो चीफ राकेश कुमार सिंह और बिजनेस कैटेगरी हेड कृष्ण चंद्र दुबे मौजूद रहे। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र के उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय नृत्य और गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपक प्रकाश जैन ने भजन गाया प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता आर्यन बाबू, जमशेदपुर की गायिका श्वेता तिवारी व खुशी तिवारी और दीपक प्रकाश जैन ने भजन और गीत प्रस्तुत कर समां बांधा, वहीं कत्थक नृत्य आदित्य श्रीवास्तव और उनकी टीम ने पेश किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्याण ज्वेलर्स, लल्लू भाई, समाजसेवी सोनाली सिंह, अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह, महापौर इंदु देवी, जैन कॉलेज, जगजीवन कॉलेज और आरके एकेडमी स्कूल का विशेष सहयोग रहा। समारोह ने चिकित्सा सेवा के प्रति सम्मान और समाज में सकारात्मक संदेश का नया उदाहरण प्रस्तुत किया। दैनिक भास्कर की ओर से आरा में आयोजित DOCTOR’S PRIDE Award समारोह में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने चिकित्सकों की भूमिका को समाज के लिए अमूल्य बताते हुए कहा कि “हम जन्म लेते हैं तो डॉक्टर की शरण में रहते हैं और जीवन के अंतिम समय में भी अधिकांश लोग डॉक्टरों के पास ही रहते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे जीवनदाताओं को सम्मानित करना पूरे समाज का दायित्व है और इसी उद्देश्य से वे इस मंच पर आए हैं। मंत्री ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा देने वाले चिकित्सकों को याद करते हुए उन्हें सच्चा योद्धा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि पीएचईडी विभाग लगातार बैठकों के माध्यम से जोनवार समस्याओं की पहचान कर रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो। “हमारा लक्ष्य है कि हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचे, ताकि लोग बीमार कम पड़ें और डॉक्टर के पास कम जाना पड़े,” उन्होंने कहा। उन्होंने दैनिक भास्कर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। डॉक्टरों को सम्मानित होते देख खुशी इस अवसर पर सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिंहा ने कहा कि उनके कार्यकाल में पहली बार डॉक्टरों को सम्मानित होते देख उन्हें विशेष खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर चिकित्सकों को केवल आलोचना सुननी पड़ती है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम उन्हें सम्मान और प्रेरणा दोनों देते हैं। समाजसेवी सोनाली सिंह ने कहा कि यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि चिकित्सकों के समर्पण, अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते और लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात सेवा करते हैं। दैनिक भास्कर की पहल की सराहना की कार्यक्रम में वक्ता रामबाबू सहित अन्य अतिथियों ने भी दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। समारोह के दौरान जिले के कई चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गौरव से भर गया। इन डॉक्टर्स को किया सम्मानित:– दैनिक भास्कर की ओर से आरा में आयोजित DOCTOR’S PRIDE Award-2026 के लिए इस साल कुल 33 प्रतिष्ठित चिकित्सकों का चयन किया गया है। चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान, मानवीय संवेदनशीलता और आधुनिक उपचार पद्धति के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। यह सूची अनुभव, विशेषज्ञता और सेवा भावना के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों से लेकर युवा विशेषज्ञों तक सभी को स्थान मिला है। वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. एस.एम. ईसा, कंसल्टेंट जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पी. सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जीत शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार सिन्हा और वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार जितेंद्र जैसे अनुभवी चिकित्सकों को उनके लंबे सेवा अनुभव के लिए चुना गया है। छाती एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके प्रसाद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. रूंगटा को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित हृदय एवं सामान्य चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. बीके शुक्ला और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. के.एन. सिन्हा के साथ-साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता रूंगटा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. राखी अग्रवाल और डॉ. वर्षा मिश्रा को मातृ एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डेंटल सर्जन डॉ. प्रतीक, डॉ. रंजना वर्षा और डॉ. ऋचा भगत को आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए चुना गया है। रेडियो डायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. आनंद अभिषेक, फिजिशियन डॉ. ऋषभ प्रियदर्शी, जनरल सर्जन डॉ. श्रेया सिन्हा, अनुभवी सर्जन डॉ. अरुण कुमार और डॉ. विजय कुमार सिंह, नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आर. कृष्णा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. शशिकांत कुमार और फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार रंजन सहित कई अन्य चिकित्सकों को भी सम्मान के लिए चुना गया है। इसके अलावा वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. टी.पी. सिंह और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कन्हैया सिंह को भी इस वर्ष सम्मानित किया गया, जो चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और सेवा भावना के लिए पहचाने जाते हैं। दैनिक भास्कर का यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र के उन समर्पित चेहरों को मंच प्रदान करता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। यह सम्मान न केवल चिकित्सकों का गौरव बढ़ाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी सेवा और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दैनिक भास्कर की ओर से डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड-2026 का भव्य और रंगारंग समारोह आरा शहर के होटल ग्रांड में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह रहे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री के साथ मंच पर पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय, कल्याण ज्वेलर्स के स्टोर मैनेजर सौम्य शेखर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भोजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार जितेंद्र, समाजसेवी अशोक कुमार सिंह, सोनाली सिंह, दैनिक भास्कर के बिजनेस वर्टिकल हेड आनंद लुल्ला, ब्यूरो चीफ राकेश कुमार सिंह और बिजनेस कैटेगरी हेड कृष्ण चंद्र दुबे मौजूद रहे। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र के उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय नृत्य और गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपक प्रकाश जैन ने भजन गाया प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता आर्यन बाबू, जमशेदपुर की गायिका श्वेता तिवारी व खुशी तिवारी और दीपक प्रकाश जैन ने भजन और गीत प्रस्तुत कर समां बांधा, वहीं कत्थक नृत्य आदित्य श्रीवास्तव और उनकी टीम ने पेश किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्याण ज्वेलर्स, लल्लू भाई, समाजसेवी सोनाली सिंह, अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह, महापौर इंदु देवी, जैन कॉलेज, जगजीवन कॉलेज और आरके एकेडमी स्कूल का विशेष सहयोग रहा। समारोह ने चिकित्सा सेवा के प्रति सम्मान और समाज में सकारात्मक संदेश का नया उदाहरण प्रस्तुत किया। दैनिक भास्कर की ओर से आरा में आयोजित DOCTOR’S PRIDE Award समारोह में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने चिकित्सकों की भूमिका को समाज के लिए अमूल्य बताते हुए कहा कि “हम जन्म लेते हैं तो डॉक्टर की शरण में रहते हैं और जीवन के अंतिम समय में भी अधिकांश लोग डॉक्टरों के पास ही रहते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे जीवनदाताओं को सम्मानित करना पूरे समाज का दायित्व है और इसी उद्देश्य से वे इस मंच पर आए हैं। मंत्री ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा देने वाले चिकित्सकों को याद करते हुए उन्हें सच्चा योद्धा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि पीएचईडी विभाग लगातार बैठकों के माध्यम से जोनवार समस्याओं की पहचान कर रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो। “हमारा लक्ष्य है कि हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचे, ताकि लोग बीमार कम पड़ें और डॉक्टर के पास कम जाना पड़े,” उन्होंने कहा। उन्होंने दैनिक भास्कर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। डॉक्टरों को सम्मानित होते देख खुशी इस अवसर पर सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिंहा ने कहा कि उनके कार्यकाल में पहली बार डॉक्टरों को सम्मानित होते देख उन्हें विशेष खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर चिकित्सकों को केवल आलोचना सुननी पड़ती है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम उन्हें सम्मान और प्रेरणा दोनों देते हैं। समाजसेवी सोनाली सिंह ने कहा कि यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि चिकित्सकों के समर्पण, अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते और लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात सेवा करते हैं। दैनिक भास्कर की पहल की सराहना की कार्यक्रम में वक्ता रामबाबू सहित अन्य अतिथियों ने भी दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। समारोह के दौरान जिले के कई चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गौरव से भर गया। इन डॉक्टर्स को किया सम्मानित:– दैनिक भास्कर की ओर से आरा में आयोजित DOCTOR’S PRIDE Award-2026 के लिए इस साल कुल 33 प्रतिष्ठित चिकित्सकों का चयन किया गया है। चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान, मानवीय संवेदनशीलता और आधुनिक उपचार पद्धति के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। यह सूची अनुभव, विशेषज्ञता और सेवा भावना के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों से लेकर युवा विशेषज्ञों तक सभी को स्थान मिला है। वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. एस.एम. ईसा, कंसल्टेंट जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पी. सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जीत शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार सिन्हा और वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार जितेंद्र जैसे अनुभवी चिकित्सकों को उनके लंबे सेवा अनुभव के लिए चुना गया है। छाती एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके प्रसाद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. रूंगटा को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित हृदय एवं सामान्य चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. बीके शुक्ला और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. के.एन. सिन्हा के साथ-साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता रूंगटा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. राखी अग्रवाल और डॉ. वर्षा मिश्रा को मातृ एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डेंटल सर्जन डॉ. प्रतीक, डॉ. रंजना वर्षा और डॉ. ऋचा भगत को आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए चुना गया है। रेडियो डायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. आनंद अभिषेक, फिजिशियन डॉ. ऋषभ प्रियदर्शी, जनरल सर्जन डॉ. श्रेया सिन्हा, अनुभवी सर्जन डॉ. अरुण कुमार और डॉ. विजय कुमार सिंह, नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आर. कृष्णा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. शशिकांत कुमार और फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार रंजन सहित कई अन्य चिकित्सकों को भी सम्मान के लिए चुना गया है। इसके अलावा वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. टी.पी. सिंह और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कन्हैया सिंह को भी इस वर्ष सम्मानित किया गया, जो चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और सेवा भावना के लिए पहचाने जाते हैं। दैनिक भास्कर का यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र के उन समर्पित चेहरों को मंच प्रदान करता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। यह सम्मान न केवल चिकित्सकों का गौरव बढ़ाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी सेवा और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *