सप्तमी पर निकली दधिमती माता की सवारी,

सप्तमी पर निकली दधिमती माता की सवारी,

कपाल कुण्ड में उमड़े श्रद्धालु

– शक्ति पीठ गोठ में की विशेष पूजाजायल . शक्ति पीठ गोठ मांगलोद स्थित प्रसिद्ध दधिमती माता मंदिर में चैत्र नवरात्रा की सप्तमी के अवसर पर बुधवार को माता की भव्य सवारी निकाली गई। निज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम को गाजे-बाजे के साथ सवारी कपाल कुण्ड के लिए रवाना हुई। जैसे ही सवारी कपाल कुण्ड पहुंची, पूरे परिसर में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

दीपदान कर विधिवत पूजाकपाल कुण्ड पर माता की सवारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कुण्ड के भीतर और बाहर चारों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर विधिवत रूप से माता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी रामजीवण, अम्बालाल, महेश कुमार सहित अन्य पुजारियों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाया।

सवारी के दौरान उपखंड अधिकारी रजत, पुलिस उप अधीक्षक खेमाराम बिजारणियां, जायल तहसीलदार विजय बाजिया, डेह तहसीलदार तेजपाल पारीक एवं प्रशासक महिपाल थालोड़ सहित प्रशासन व पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।देवी भागवत कथा का समापनमंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का भी बुधवार को समापन हो गया। जोधपुर के खांगटा निवासी ओमप्रकाश, विजयप्रकाश, सौरभ मुण्डेल दाधीच परिवार के सहयोग से भैरूलाल, जबरचद की स्मृति में आयोजित देवी भागवत कथा का वाचन चेन्नई के संत विजय गुरुजी ने किया। दधिमती माताजी मंदिर प्रन्यास व अखिल भारत वर्षीय दाहिमा (दाधीच) महासभा के तत्वावधान में हुई कथा का श्रवण करने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच, गोविन्द प्रसाद, रामकुमार रिणवा सहित टीम व्यवस्था में जुटी रही।

नवरात्रि मेले का आनन्दनवरात्रि मेले के दौरान दधिमती माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दर्शन के साथ मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर जमकर खरीदारी की। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग दर्शन लाभ और मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *