कोरबा के घंटाघर में गढ़कलेवा चौपाटी से गैस सिलेंडर चोरी की घटना से व्यापारी चिंतित हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो फास्टफूड की दुकानों से गैस सिलेंडर चुरा लिए। खास बात यह है कि चोरों ने दुकानों में रखे पैसे और बाकि सामान को हाथ तक नहीं लगाया। घटना का पता शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चला। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
सिलेंडर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बिक रहे चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी में 60 से अधिक दुकानें हैं, जिनसे कई परिवारों का गुजारा चलता है।और 2 दुकानों से चोरों ने सिर्फ सिलेंडर ही चुराए हैं। वर्मा ने मौजूदा गैस सिलेंडर संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, और यदि मिल भी रहे हैं तो वे ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बिक रहे हैं। इस किल्लत के कारण कई दुकानें बंद होने की कगार पर हैं या पहले से ही बंद हो चुकी हैं। निगम प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग वर्मा ने निगम प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। उनके अनुसार, गढ़कलेवा चौपाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं; सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं और कोई सुरक्षा गार्ड भी नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने निगम प्रशासन से कई बार सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 1 ही सिलेंडर था अब दुकान बंद करनी होगी दुकान संचालक जगदीश शाह ने बताया कि उनके पास केवल एक ही सिलेंडर था, जो चोरी हो गया। इस स्थिति में उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ सकती है। मनोज चौधरी ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर ताला टूटा मिला। चोरों ने नगदी को हाथ नहीं लगाया, केवल सिलेंडर चुराया। इस चोरी से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


