एजेंसी से सिलेंडर लूट के बाद पुलिस की निगरानी में बंटा सिलेंडर

एजेंसी से सिलेंडर लूट के बाद पुलिस की निगरानी में बंटा सिलेंडर

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला, जल्ला गली स्थित गैस एजेंसी द्वारा मोगलपुरा पुलिस चौकी परिसर में पुलिस की सुरक्षा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। एजेंसी के निदेशक मनोज सिंह ने बताया कि मोगलपुरा पुलिस चौकी में 450 गैस सिलेंडर वितरित किए गए। दरअसल, घरेलू गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को पटना सिटी की मां पटन देवी गैस एजेंसी और कंकड़बाग की एक एजेंसी से सिलेंडर लूट लिए थे। इस घटना के बाद गैस एजेंसी ने पुलिस चौकी में सिलेंडर वितरित करने का निर्णय लिया। वहीं, कंकड़बाग, गुलजारबाग, फुलवारीशरीफ, दीघा और दानापुर में भी मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में सिलेंडर का वितरण किया गया। इधर, बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस नहीं मिल रही है। घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। संचालकों ने मेन्यू में कटौती शुरू कर दी है। छोटे कारोबारी अपना कारोबार समेटने लगे हैं। शहर के कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट अब सीमित संसाधनों में काम चला रहे हैं। पहले जहां रोज 3-4 कॉमर्शियल सिलेंडर मिलते थे, अब मुश्किल से 1-2 सिलेंडर ही मिल पा रहे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि अगर जल्द गैस संकट नहीं टला, तो मेन्यू में और कटौती होगी और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। कुछ होटल संचालक अब इंडक्शन का उपयोग करने लगे हैं और छोटे काम उसी पर किए जा रहे हैं, जबकि तंदूर पहले की तरह चालू हैं। स्ट्रीट वेंडर घरेलू गैस का उपयोग कर रहे जेपी गंगा पथ स्थित जेपी सेतु के नीचे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर घरेलू गैस का उपयोग कर रहे हैं। गुरुवार को भास्कर की पड़ताल में फास्ट फूड दुकानदार घरेलू गैस का उपयोग करते पाए गए। इसी तरह बोरिंग रोड, लोदीपुर और बेली रोड में भी सड़क किनारे और पार्किंग में फुटपाथी दुकानदार घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएनजी कनेक्शन के लिए आज कैंप शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से पीएनजी कनेक्शन देने के लिए कश्यप ग्रीन सिटी (कोथवां), राम दुलारी (कुसुमपुरम), एक्वा सिटी (उसरी चौक), तिरुवनंतपुरम सिटी (विजय सिंह यादव पथ) और जेन एक्स लैंडमार्क (आरपीएस मोड़ टी प्वाइंट) पर कैंप लगाया जाएगा। इससे पहले डीएम ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कालाबाजारी पर कार्रवाई का आदेश डीएम डॉ. त्यागराजन ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है। गुरुवार को उन्होंने एसएसपी, सिटी एसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लैक मार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय रखने का निर्देश बिहार में गैस सिलेंडरों के सुचारू वितरण और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीजीपी, सभी डीएम-एसपी और तेल-गैस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय सिंह ने गैस वितरण और बैकलॉग की स्थिति पर प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए, ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। क्या कहते हैं होटल संचालक अमाल्फी ग्रैंड होटल के जीएम आरके सिंह ने कहा कि गैस संकट लगातार बना हुआ है और मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। वहीं, मारवाड़ी आवास गृह के मालिक अभय कानेडिया ने कहा कि गैस मिलना मुश्किल हो गया है और हालात नहीं सुधरे तो रेस्टोरेंट चलाना कठिन हो जाएगा। पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला, जल्ला गली स्थित गैस एजेंसी द्वारा मोगलपुरा पुलिस चौकी परिसर में पुलिस की सुरक्षा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। एजेंसी के निदेशक मनोज सिंह ने बताया कि मोगलपुरा पुलिस चौकी में 450 गैस सिलेंडर वितरित किए गए। दरअसल, घरेलू गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को पटना सिटी की मां पटन देवी गैस एजेंसी और कंकड़बाग की एक एजेंसी से सिलेंडर लूट लिए थे। इस घटना के बाद गैस एजेंसी ने पुलिस चौकी में सिलेंडर वितरित करने का निर्णय लिया। वहीं, कंकड़बाग, गुलजारबाग, फुलवारीशरीफ, दीघा और दानापुर में भी मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में सिलेंडर का वितरण किया गया। इधर, बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस नहीं मिल रही है। घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। संचालकों ने मेन्यू में कटौती शुरू कर दी है। छोटे कारोबारी अपना कारोबार समेटने लगे हैं। शहर के कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट अब सीमित संसाधनों में काम चला रहे हैं। पहले जहां रोज 3-4 कॉमर्शियल सिलेंडर मिलते थे, अब मुश्किल से 1-2 सिलेंडर ही मिल पा रहे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि अगर जल्द गैस संकट नहीं टला, तो मेन्यू में और कटौती होगी और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। कुछ होटल संचालक अब इंडक्शन का उपयोग करने लगे हैं और छोटे काम उसी पर किए जा रहे हैं, जबकि तंदूर पहले की तरह चालू हैं। स्ट्रीट वेंडर घरेलू गैस का उपयोग कर रहे जेपी गंगा पथ स्थित जेपी सेतु के नीचे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर घरेलू गैस का उपयोग कर रहे हैं। गुरुवार को भास्कर की पड़ताल में फास्ट फूड दुकानदार घरेलू गैस का उपयोग करते पाए गए। इसी तरह बोरिंग रोड, लोदीपुर और बेली रोड में भी सड़क किनारे और पार्किंग में फुटपाथी दुकानदार घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएनजी कनेक्शन के लिए आज कैंप शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से पीएनजी कनेक्शन देने के लिए कश्यप ग्रीन सिटी (कोथवां), राम दुलारी (कुसुमपुरम), एक्वा सिटी (उसरी चौक), तिरुवनंतपुरम सिटी (विजय सिंह यादव पथ) और जेन एक्स लैंडमार्क (आरपीएस मोड़ टी प्वाइंट) पर कैंप लगाया जाएगा। इससे पहले डीएम ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कालाबाजारी पर कार्रवाई का आदेश डीएम डॉ. त्यागराजन ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है। गुरुवार को उन्होंने एसएसपी, सिटी एसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लैक मार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय रखने का निर्देश बिहार में गैस सिलेंडरों के सुचारू वितरण और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीजीपी, सभी डीएम-एसपी और तेल-गैस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय सिंह ने गैस वितरण और बैकलॉग की स्थिति पर प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि हर जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए, ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। क्या कहते हैं होटल संचालक अमाल्फी ग्रैंड होटल के जीएम आरके सिंह ने कहा कि गैस संकट लगातार बना हुआ है और मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। वहीं, मारवाड़ी आवास गृह के मालिक अभय कानेडिया ने कहा कि गैस मिलना मुश्किल हो गया है और हालात नहीं सुधरे तो रेस्टोरेंट चलाना कठिन हो जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *