बिहार में चौथे दिन भी सिलेंडर क्राइसिस,कोयला-लकड़ी के रेट बढ़े:लोग बोले- बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर; एजेंसी के बाहर लंबी लाइन

बिहार में चौथे दिन भी सिलेंडर क्राइसिस,कोयला-लकड़ी के रेट बढ़े:लोग बोले- बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर; एजेंसी के बाहर लंबी लाइन

ईरान-इजराइल जंग के असर से बिहार में गैस किल्लत का आज चौथा दिन है। 4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। पटना के बाजारों में लकड़ी और कोयले के भाव भी बढ़ गए हैं। जो लकड़ी एक दिन में 10 किलो ही बिकती थी, अब तीन क्विंटल प्रतिदिन खरीदे जा रहे हैं। इंडक्शन की भी काफी डिमांड है। अब हर दिन 3 की जगह लगभग 15 इंडक्शन की बिक्री हो रही है। कई बैंकेट हॉल में तो लकड़ी पर खाना पकाया जा रहा है। इधर, गुरुवार को लालू यादव की बेटी रोहिण आचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि, सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब मनेगा। नालंदा में पुलिस वाले जिप्सी पर सिलेंडर ले जाते दिखे। वहीं, गैस की किल्लत को लेकर बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश को लेटर लिखा है। प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने लिखा- ‘यह समस्या सीधे बिहार के लोगों के पेट से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री जी, चूल्हा-चौका संकट में आ गया है।’ गैस एजेंसियों से आई तस्वीरें देखिए… कार्टूनिस्ट की नजर से… ईरान-इजराइल जंग के असर से बिहार में गैस किल्लत का आज चौथा दिन है। 4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। पटना के बाजारों में लकड़ी और कोयले के भाव भी बढ़ गए हैं। जो लकड़ी एक दिन में 10 किलो ही बिकती थी, अब तीन क्विंटल प्रतिदिन खरीदे जा रहे हैं। इंडक्शन की भी काफी डिमांड है। अब हर दिन 3 की जगह लगभग 15 इंडक्शन की बिक्री हो रही है। कई बैंकेट हॉल में तो लकड़ी पर खाना पकाया जा रहा है। इधर, गुरुवार को लालू यादव की बेटी रोहिण आचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि, सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब मनेगा। नालंदा में पुलिस वाले जिप्सी पर सिलेंडर ले जाते दिखे। वहीं, गैस की किल्लत को लेकर बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश को लेटर लिखा है। प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने लिखा- ‘यह समस्या सीधे बिहार के लोगों के पेट से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री जी, चूल्हा-चौका संकट में आ गया है।’ गैस एजेंसियों से आई तस्वीरें देखिए… कार्टूनिस्ट की नजर से…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *