ईरान-इजराइल जंग के असर से बिहार में 2 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर असर पड़ रहा है। घरेलू गैस को लेकर भी बिहार के कई जिलों में तीसरा दिन भी लोगों की लंबी कतार दिख रही है। भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर में एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी है। एजेंसी खुलने का समय सुबह 9 बजे है, लेकिन उससे पहले ही गैस लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। गोपालगंज, खगड़िया, औरंगाबाद, पटना समेत कई जिलों में लोग सुबह से ही गैस एजेंसी पहुंचने लगे। पटना के जगदेव पथ स्थित HP एजेंसी में ताला लटका दिखा। लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ताला लगाकर भाग गए हैं। दरभंगा में भी गैस गोदाम में ताला लटका रहा। वहीं, कैमूर के मोहनिया में पुलिस की मौजदूगी में सिलेंडर बांटे गए। सुपौल में गैस की किल्लत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। NH-327E पर सड़क जाम कर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और कालाबाजारी का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से घरों में चूल्हा बंद पड़ा है। इधर, स्पेशल ब्रांच के DIG ने सभी डिविजनल कमिश्नर, सभी रेंज के IG, DIG, सभी जिलों के DM और SSP/SP को अलर्ट लेटर भेजा है। इसमें सतर्कता बरतने को कहा है। गैस एजेंसियों से आई तस्वीरें देखिए… कार्टूनिस्ट की नजर से… ये खबरें भी पढ़ें… ————————– सिलेंडर की किल्लत को लेकर बिहारभर में कैसे हैं हालात, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… ईरान-इजराइल जंग के असर से बिहार में 2 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर असर पड़ रहा है। घरेलू गैस को लेकर भी बिहार के कई जिलों में तीसरा दिन भी लोगों की लंबी कतार दिख रही है। भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर में एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी है। एजेंसी खुलने का समय सुबह 9 बजे है, लेकिन उससे पहले ही गैस लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। गोपालगंज, खगड़िया, औरंगाबाद, पटना समेत कई जिलों में लोग सुबह से ही गैस एजेंसी पहुंचने लगे। पटना के जगदेव पथ स्थित HP एजेंसी में ताला लटका दिखा। लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ताला लगाकर भाग गए हैं। दरभंगा में भी गैस गोदाम में ताला लटका रहा। वहीं, कैमूर के मोहनिया में पुलिस की मौजदूगी में सिलेंडर बांटे गए। सुपौल में गैस की किल्लत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। NH-327E पर सड़क जाम कर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और कालाबाजारी का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से घरों में चूल्हा बंद पड़ा है। इधर, स्पेशल ब्रांच के DIG ने सभी डिविजनल कमिश्नर, सभी रेंज के IG, DIG, सभी जिलों के DM और SSP/SP को अलर्ट लेटर भेजा है। इसमें सतर्कता बरतने को कहा है। गैस एजेंसियों से आई तस्वीरें देखिए… कार्टूनिस्ट की नजर से… ये खबरें भी पढ़ें… ————————– सिलेंडर की किल्लत को लेकर बिहारभर में कैसे हैं हालात, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


