बिलासपुर के नेहरू नगर में सिलेंडर ब्लास्ट:देर रात जोरदार धमाके से घर की दीवारें और खिड़कियां टूटीं, 20 लाख का नुकसान, माता-पिता सुरक्षित

बिलासपुर के नेहरू नगर में सिलेंडर ब्लास्ट:देर रात जोरदार धमाके से घर की दीवारें और खिड़कियां टूटीं, 20 लाख का नुकसान, माता-पिता सुरक्षित

बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में देर रात एक सिलेंडर फट गया। इस घटना में घर को भारी नुकसान पहुंचा और अनुमानित 18 से 20 लाख रुपए का सामान बर्बाद हो गया। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले। यह हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ। प्रभावित परिवार के सदस्य अंकुर कुमार चौबे ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। घर में धुआं और मलबा फैल गया। टीवी, फ्रिज और शादी के लिए रखा गया सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे में माता-पिता सुरक्षित अंकुर चौबे ने जानकारी दी कि उनके माता-पिता घर में ही थे, जो धमाके के बाद सुरक्षित बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि जब वह देर रात ड्यूटी से लौटे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। सिलेंडर उस कमरे में फटा था जहां उसे रखा गया था। मौके पर फटा हुआ सिलेंडर भी मिला। शहर में सिलेंडर फटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इन दोनों ही घटनाओं में सिलेंडर फटने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सिलेंडर ब्लास्ट का कारण अज्ञात सिलेंडर ब्लॉस्ट क्यों हुआ? इसकी वजह पता नहीं चल पा रही है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर सिलेंडर में क्या खामी थी जिसके चलते वह ब्लॉस्ट हो गया। इससे पहले सिलेंडर ब्लास्ट में एक परिवार अपने सदस्य को खो चुका है, प्रशासन को इस मामले की तह तक जाकर सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *