धनबाद में साइकिल सवार को कुचला; हुई मौत:टुंडी से धनबाद आ रहा था साइकिल सवार, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

धनबाद में साइकिल सवार को कुचला; हुई मौत:टुंडी से धनबाद आ रहा था साइकिल सवार, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना किसान चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान टुण्डी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह साइकिल से धनबाद की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे जाम, लगी लंबी कतार हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग, परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इस हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से गति नियंत्रण या सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों को किया शांत सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत और आश्वासन के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना किसान चौक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान टुण्डी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह साइकिल से धनबाद की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे जाम, लगी लंबी कतार हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग, परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि इस हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से गति नियंत्रण या सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों को किया शांत सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत और आश्वासन के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *