पूर्णिया में साइकिल दुकानदार की मौत:सड़क किनारे मिला शव; घरवालों से कहा था- आज जल्दी लौटूंगा, एक साथ खाना खाएंगे

पूर्णिया में साइकिल दुकानदार की मौत:सड़क किनारे मिला शव; घरवालों से कहा था- आज जल्दी लौटूंगा, एक साथ खाना खाएंगे

पूर्णिया में संदिग्ध हालत में साइकिल दुकानदार की मौत हो गई। चिमनी भट्ठा के पास सड़क किनारे शव मिला है। मृतक मनोज राम उर्फ मखना(52) मजगामा वार्ड-10 के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बैसा इलाके के चंदेल गांव के पास की है। मृतक के भाई बहादुर राम ने बताया कि कि घेराबाड़ी इलाके में साइकिल मरम्मत की छोटी दुकान चलाते थे। काफी समय से बीमार चल रहे थे। आंखों से भी कम दिखाई देता था। इसके बावजूद रोज दुकान पर जाते थे। ताकि परिवार का खर्च चला सके। रोज की तरह सोमवार सुबह घर से निकलते हुए कहा था कि आज जल्दी लौटूंगा, सभी बैठकर एक-साथ खाएंगे। लेकिन काफी शाम होने पर भी वापस नहीं लौटे। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई।खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूचना मिलते ही अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया में संदिग्ध हालत में साइकिल दुकानदार की मौत हो गई। चिमनी भट्ठा के पास सड़क किनारे शव मिला है। मृतक मनोज राम उर्फ मखना(52) मजगामा वार्ड-10 के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बैसा इलाके के चंदेल गांव के पास की है। मृतक के भाई बहादुर राम ने बताया कि कि घेराबाड़ी इलाके में साइकिल मरम्मत की छोटी दुकान चलाते थे। काफी समय से बीमार चल रहे थे। आंखों से भी कम दिखाई देता था। इसके बावजूद रोज दुकान पर जाते थे। ताकि परिवार का खर्च चला सके। रोज की तरह सोमवार सुबह घर से निकलते हुए कहा था कि आज जल्दी लौटूंगा, सभी बैठकर एक-साथ खाएंगे। लेकिन काफी शाम होने पर भी वापस नहीं लौटे। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई।खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूचना मिलते ही अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *