वाराणसी में 50 लाख की ठगी में साइबर अपराधी गिरफ्तार:लाखों का लालच देकर चुराते थे पासवर्ड, गिरोह के 3 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा

वाराणसी में 50 लाख की ठगी में साइबर अपराधी गिरफ्तार:लाखों का लालच देकर चुराते थे पासवर्ड, गिरोह के 3 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा

वाराणसी में व्यापारी, महिलाओं और सामाजिक लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के गुर्गों ने एक व्यापारी से 50 लाख की ठगी की फिर अपने नंबर बंद कर लिए। जांच में जुटी पुलिस के हत्थे तीनों अपराधी चढ़ गए। पुलिस ने झारखंड के देवघर निवासी पुरुषोत्तम कुमार पुत्र सुनील दास और टुकटुक कुमार पंडित पुत्र बलदेव पंडित के साथ बलिया निवासी अनीश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
डीसीपी क्राइम आकाशी पटेल ने बताया कि साइबर क्राइम सेल ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये अपराधी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर क्रेडिट कार्ड बनाने/लिमिट बढ़ाने का विज्ञापन देते थे। इसके बाद जाल में फंसे व्यक्तियों से मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, बैंक विवरण प्राप्त करते थे। ICICI Bank Credit Card के नाम से हूबहू दिखने वाला कूटरचित APK फाइल भेजकर इंस्टॉल कराते थे। पीड़ित को वीडियोकाल कर के उसके वर्तमान क्रेडिट कार्ड का डीटेल प्राप्त कर लेने के बाद OTP का प्रयोग कर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन/वॉलेट ट्रांसफर/वर्चुअल कार्ड जनरेट कर धन आहरित करना। फर्जी सिम कार्ड एवं बार-बार बदले गए मोबाइल उपकरणों का प्रयोग करते थे। प्राप्त धनराशि को विभिन्न वॉलेट के माध्यम से रेंट पे फैसिलिटी का लाभ लेकर बैंक खातों में ट्रांसफर करना और कार्ड से सीधे पेमेंट कर आनलाइन खरीददारी करना इनका मुख्य काम था। इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 9 अदद सिम कार्ड, लगभग 200 APK फाइलें समेत विभिन्न संदिग्ध ऐप्स डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *