मोतिहारी में साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने सड़क किनारे बीमार पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। शहर के एक मार्ग पर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से बीमार अवस्था में पड़े थे और इलाज के लिए तड़प रहे थे। मौके पर भीड़ जमा थी, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए आने-जाने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। तभी युवक की नजर वहां से गुजर रहे साइबर डीएसपी अभिनव पराशर की गाड़ी पर पड़ी। युवक ने तुरंत उनकी गाड़ी रुकवाई और घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया जानकारी मिलते ही डीएसपी अभिनव पराशर तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बीमार व्यक्ति को अपनी ही गाड़ी से सदर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद वे स्वयं दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचे और बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया। उन्होंने तत्काल परिजनों को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बुजुर्ग के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए जा रहे थे साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि वे एक परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। सड़क किनारे भीड़ देखकर उन्होंने गाड़ी रोकी, तभी एक युवक ने आकर बीमार व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। मौके पर केवल उनकी ही गाड़ी उपलब्ध थी, इसलिए उन्होंने तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। बीमार व्यक्ति के बेटे ने मोतिहारी पुलिस और साइबर डीएसपी की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएसपी उनके परिवार के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं। यदि समय पर सहायता नहीं मिलती तो शायद उनके पिता की जान बचाना मुश्किल हो जाता। पुलिस के इस संवेदनशील कदम की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है। मोतिहारी में साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने सड़क किनारे बीमार पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। शहर के एक मार्ग पर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से बीमार अवस्था में पड़े थे और इलाज के लिए तड़प रहे थे। मौके पर भीड़ जमा थी, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए आने-जाने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। तभी युवक की नजर वहां से गुजर रहे साइबर डीएसपी अभिनव पराशर की गाड़ी पर पड़ी। युवक ने तुरंत उनकी गाड़ी रुकवाई और घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया जानकारी मिलते ही डीएसपी अभिनव पराशर तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और बीमार व्यक्ति को अपनी ही गाड़ी से सदर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद वे स्वयं दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचे और बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया। उन्होंने तत्काल परिजनों को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बुजुर्ग के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए जा रहे थे साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि वे एक परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। सड़क किनारे भीड़ देखकर उन्होंने गाड़ी रोकी, तभी एक युवक ने आकर बीमार व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। मौके पर केवल उनकी ही गाड़ी उपलब्ध थी, इसलिए उन्होंने तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। बीमार व्यक्ति के बेटे ने मोतिहारी पुलिस और साइबर डीएसपी की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएसपी उनके परिवार के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं। यदि समय पर सहायता नहीं मिलती तो शायद उनके पिता की जान बचाना मुश्किल हो जाता। पुलिस के इस संवेदनशील कदम की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है।


