साइबर अपराधियों ने अपूर्व कुमार के खाते से पैसे निकाला और यूएसए की कंपनी को डॉलर में भेज दिया। अपूर्व पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड में रहते हैं। उन्होंने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। उन्हें 28 जनवरी की रात मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 760 डॉलर (71765 रुपए) का भुगतान यूएसए की एक निजी कंपनी को कर दिया गया है। उन्हें न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने भुगतान किया है। वहीं दूसरी तरफ मुसल्लहपुर के रहने वाले विकास कुमार के खाते से साइबर बदमाशों ने 12 बार में 33 हजार रुपए की निकासी कर ली। विकास ने पीरबहोर थाने में केस दर्ज करा दिया। इधर, एनआईटी हॉस्टल रहने वाले छात्र आदित्य कुमार से 18 हजार रुपए की ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने उनसे टेलीग्राम पर संपर्क किया। पैसा कमाने का झांसा देकर बिग मुंबई नामक बेटिंग साइट पर पैसा निवेश करा दिया। उनसे जब लगातार पैसा जमा कराने की डिमांड हुई तो ठगी का अहसास हुआ और फिर पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। साइबर अपराधियों ने कई लोगों को चपत लगाई, थाने में केस क्रेडिट कार्ड से कर ली 75 हजार की खरीदारी गर्दनीबाग के रहने वाले नितेश कुमार पटेल के क्रेडिट कार्ड से बदमाशों ने 75 हजार रुपए की खरीदारी कर ली। सारी खरीदारी बदमाशों ने एक ऑनलाइन कंपनी के एप से की है। उनके मोबाइल पर बदमाशों ने ई-चालान की एपीके फाइल भेजी। उस पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से खरीदारी कर ली। पहली बार 42 हजार और दूसरी बार 34 हजार की खरीदारी करने का मैसेज आया। साथ ही उनके पैसों से खरीदे गए सामान को अंशु और हार्दिक नाम के युवक ने उत्तरप्रदेश के नोएडा में रिसीव कर लिया। नितेश ने गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज करा दिया है। साइबर अपराधियों ने अपूर्व कुमार के खाते से पैसे निकाला और यूएसए की कंपनी को डॉलर में भेज दिया। अपूर्व पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड में रहते हैं। उन्होंने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। उन्हें 28 जनवरी की रात मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 760 डॉलर (71765 रुपए) का भुगतान यूएसए की एक निजी कंपनी को कर दिया गया है। उन्हें न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने भुगतान किया है। वहीं दूसरी तरफ मुसल्लहपुर के रहने वाले विकास कुमार के खाते से साइबर बदमाशों ने 12 बार में 33 हजार रुपए की निकासी कर ली। विकास ने पीरबहोर थाने में केस दर्ज करा दिया। इधर, एनआईटी हॉस्टल रहने वाले छात्र आदित्य कुमार से 18 हजार रुपए की ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने उनसे टेलीग्राम पर संपर्क किया। पैसा कमाने का झांसा देकर बिग मुंबई नामक बेटिंग साइट पर पैसा निवेश करा दिया। उनसे जब लगातार पैसा जमा कराने की डिमांड हुई तो ठगी का अहसास हुआ और फिर पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। साइबर अपराधियों ने कई लोगों को चपत लगाई, थाने में केस क्रेडिट कार्ड से कर ली 75 हजार की खरीदारी गर्दनीबाग के रहने वाले नितेश कुमार पटेल के क्रेडिट कार्ड से बदमाशों ने 75 हजार रुपए की खरीदारी कर ली। सारी खरीदारी बदमाशों ने एक ऑनलाइन कंपनी के एप से की है। उनके मोबाइल पर बदमाशों ने ई-चालान की एपीके फाइल भेजी। उस पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से खरीदारी कर ली। पहली बार 42 हजार और दूसरी बार 34 हजार की खरीदारी करने का मैसेज आया। साथ ही उनके पैसों से खरीदे गए सामान को अंशु और हार्दिक नाम के युवक ने उत्तरप्रदेश के नोएडा में रिसीव कर लिया। नितेश ने गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज करा दिया है।


