गणतंत्र दिवस के अवसर पर बखरी नगर के सम्राट अशोक भवन में अनुमंडल प्रशासन की तरफ से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में स्वीटी कुमारी ने झिझिया, अर्चना कुमारी ने ‘मां तेरी चुनरिया’ और शुभांगी ने ‘घर मोरे परदेशिया’ प्रस्तुत किया। समूह नृत्य में सुमन एंड ग्रुप ने ‘मैनू विदा करू’, स्वीटी ग्रुप ने ‘महाभारत’, धीरज ग्रुप ने ‘हनुमान चालीसा’ और नैंसी ग्रुप ने ‘सेव द चाइल्ड गर्ल’ जैसी प्रस्तुतियां दीं। परी सिंह ने रीमिक्स देशभक्ति गीत और नफीस ने ‘हमारा हिंदुस्तान’ पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर चेयरमैन गीता देवी कुशवाहा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा, उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी, पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम और व्यापार संघ के सचिव विवेक खेतान उर्फ गुड्डू खेतान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रस्तुतियों के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में स्वीटी कुमारी को प्रथम, परी सिंह को द्वितीय और अर्चना कुमारी को तृतीय स्थान मिला। सीनियर समूह नृत्य में स्वीटी ग्रुप प्रथम, धर्मवीर ग्रुप द्वितीय और धीरज ग्रुप तृतीय रहा। जूनियर समूह नृत्य में आराध्या रघुवंशी ने प्रथम, नैंसी ग्रुप ने द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड में दून हेरिटेज पब्लिक स्कूल को प्रथम और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को द्वितीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सन्नी कुमार सौरव ने देशभक्ति गीत गाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, चेयरमैन गीता देवी कुशवाहा, उपचेयरमैन ज्ञानती देवी, बीडीओ कुमार मुकेश, बीएओ सुमन कुमार सुधांशु, नगर प्रबंधक रागनी कुमारी, एसओ रंजीत कुमार और कमलेश कंचन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निशा कुशवाहा, मंजू देवी, अनारसी देवी, चंदन चौरसिया, अनीता सहनी, अधिवक्ता गौरव केसरी, प्रेम किशन मनु, तुफैल अहमद खान, गोपाल शर्मा, धनंजय कुमार, दिलीप चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मनोहर केसरी, शिक्षक पवन कुमार सुमन, युवा समाजसेवी राजू कुशवाहा, विकास कुमार और अनुभव आनंद ने किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बखरी नगर के सम्राट अशोक भवन में अनुमंडल प्रशासन की तरफ से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में स्वीटी कुमारी ने झिझिया, अर्चना कुमारी ने ‘मां तेरी चुनरिया’ और शुभांगी ने ‘घर मोरे परदेशिया’ प्रस्तुत किया। समूह नृत्य में सुमन एंड ग्रुप ने ‘मैनू विदा करू’, स्वीटी ग्रुप ने ‘महाभारत’, धीरज ग्रुप ने ‘हनुमान चालीसा’ और नैंसी ग्रुप ने ‘सेव द चाइल्ड गर्ल’ जैसी प्रस्तुतियां दीं। परी सिंह ने रीमिक्स देशभक्ति गीत और नफीस ने ‘हमारा हिंदुस्तान’ पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर चेयरमैन गीता देवी कुशवाहा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा, उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी, पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम और व्यापार संघ के सचिव विवेक खेतान उर्फ गुड्डू खेतान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रस्तुतियों के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में स्वीटी कुमारी को प्रथम, परी सिंह को द्वितीय और अर्चना कुमारी को तृतीय स्थान मिला। सीनियर समूह नृत्य में स्वीटी ग्रुप प्रथम, धर्मवीर ग्रुप द्वितीय और धीरज ग्रुप तृतीय रहा। जूनियर समूह नृत्य में आराध्या रघुवंशी ने प्रथम, नैंसी ग्रुप ने द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परेड में दून हेरिटेज पब्लिक स्कूल को प्रथम और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को द्वितीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सन्नी कुमार सौरव ने देशभक्ति गीत गाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, चेयरमैन गीता देवी कुशवाहा, उपचेयरमैन ज्ञानती देवी, बीडीओ कुमार मुकेश, बीएओ सुमन कुमार सुधांशु, नगर प्रबंधक रागनी कुमारी, एसओ रंजीत कुमार और कमलेश कंचन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निशा कुशवाहा, मंजू देवी, अनारसी देवी, चंदन चौरसिया, अनीता सहनी, अधिवक्ता गौरव केसरी, प्रेम किशन मनु, तुफैल अहमद खान, गोपाल शर्मा, धनंजय कुमार, दिलीप चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मनोहर केसरी, शिक्षक पवन कुमार सुमन, युवा समाजसेवी राजू कुशवाहा, विकास कुमार और अनुभव आनंद ने किया।


