बरौनी में महाशिवरात्रि के अवसर पर पशुपति कैलाश विश्वनाथ मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘चश्मा घर’ परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और कला का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर फुलवाड़िया थानाध्यक्ष विजय साहनी, फूलकुमार चौधरी, बरौनी की उप मुख्य पार्षद नेहा मेहता और रूपेश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक मंच पर छोटी बच्चियों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। शिव भजनों पर आधारित इन नृत्यों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस सफल आयोजन में ‘चश्मा घर’ परिवार का विशेष योगदान रहा। रूपेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता और रितेश कुमार सहित ‘चश्मा घर’ के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हर वर्ष ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और धार्मिक जड़ों के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। बरौनी में महाशिवरात्रि के अवसर पर पशुपति कैलाश विश्वनाथ मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘चश्मा घर’ परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और कला का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर फुलवाड़िया थानाध्यक्ष विजय साहनी, फूलकुमार चौधरी, बरौनी की उप मुख्य पार्षद नेहा मेहता और रूपेश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक मंच पर छोटी बच्चियों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। शिव भजनों पर आधारित इन नृत्यों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस सफल आयोजन में ‘चश्मा घर’ परिवार का विशेष योगदान रहा। रूपेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता और रितेश कुमार सहित ‘चश्मा घर’ के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हर वर्ष ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और धार्मिक जड़ों के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।


