जमुई में बिहार दिवस के अवसर पर रविवार शाम को जिला प्रशासन द्वारा श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर आधारित था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नवीन और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुभाष चंद्र मंडल सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले, सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” के नारों के साथ जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और विकासशील स्वरूप पर प्रकाश डाला सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, बिहार गीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और विकासशील स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की प्रगति जन-भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया, जहां सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के वरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने बिहार के विकास और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। जमुई में बिहार दिवस के अवसर पर रविवार शाम को जिला प्रशासन द्वारा श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर आधारित था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नवीन और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुभाष चंद्र मंडल सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले, सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” के नारों के साथ जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और विकासशील स्वरूप पर प्रकाश डाला सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, बिहार गीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और विकासशील स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की प्रगति जन-भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया, जहां सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के वरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने बिहार के विकास और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।


