दरभंगा के मनोकामना मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम:201वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन; भगवान से विश्व शांति की कामन

दरभंगा के मनोकामना मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम:201वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन; भगवान से विश्व शांति की कामन

दरभंगा के मनोकामना मंदिर परिसर में शनिवार देर रात तक भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 201वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने विश्व शांति की कामना करते हुए बजरंगबली से प्रार्थना की। पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने बताया कि 16 जुलाई 2022 से यह अभियान शुरू किया गया था, जिसके तहत हर शनिवार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। यह आयोजन समाज में समानता और एकजुटता का संदेश देता है। छोटे-बड़े सभी लोग एक साथ बैठकर पाठ करते हैं, जिससे समाज में संगठित और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। आज का आयोजन 201वां सामूहिक पाठ था, जिसे विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम में शंख वादन कलाकार विपिन मिश्रा ने प्रस्तुति दी, जबकि नटराज डांस एकेडमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य, झिझिया नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम को देखने और भक्ति का अनुभव करने के लिए हजारों लोग मंदिर परिसर में जुटे रहे। सामूहिक पाठ शुरू करने की योजना समाज कल्याण समिति की ओर से हर शनिवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें लगातार लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। आसपास के जिलों में भी इस तरह के सामूहिक पाठ शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि समाज सेवा और एकता का संदेश फैल सके। भक्त पल्लवी ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू जागरण सेवा समिति से जुड़ी हूं। इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती हूं। वर्तमान समय में विश्व के कई देशों के बीच तनाव और युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभी भक्तों ने महावीर जी से प्रार्थना की है कि विश्व में शांति स्थापित हो और युद्ध की स्थिति जल्द समाप्त हो। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। सुख-शांति की कामना कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि बजरंगबली की कृपा से समाज में सुख-शांति और विश्व में अमन कायम होगा। दरभंगा के मनोकामना मंदिर परिसर में शनिवार देर रात तक भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 201वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने विश्व शांति की कामना करते हुए बजरंगबली से प्रार्थना की। पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने बताया कि 16 जुलाई 2022 से यह अभियान शुरू किया गया था, जिसके तहत हर शनिवार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। यह आयोजन समाज में समानता और एकजुटता का संदेश देता है। छोटे-बड़े सभी लोग एक साथ बैठकर पाठ करते हैं, जिससे समाज में संगठित और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। आज का आयोजन 201वां सामूहिक पाठ था, जिसे विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम में शंख वादन कलाकार विपिन मिश्रा ने प्रस्तुति दी, जबकि नटराज डांस एकेडमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य, झिझिया नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम को देखने और भक्ति का अनुभव करने के लिए हजारों लोग मंदिर परिसर में जुटे रहे। सामूहिक पाठ शुरू करने की योजना समाज कल्याण समिति की ओर से हर शनिवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें लगातार लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। आसपास के जिलों में भी इस तरह के सामूहिक पाठ शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि समाज सेवा और एकता का संदेश फैल सके। भक्त पल्लवी ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू जागरण सेवा समिति से जुड़ी हूं। इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती हूं। वर्तमान समय में विश्व के कई देशों के बीच तनाव और युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सभी भक्तों ने महावीर जी से प्रार्थना की है कि विश्व में शांति स्थापित हो और युद्ध की स्थिति जल्द समाप्त हो। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। सुख-शांति की कामना कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि बजरंगबली की कृपा से समाज में सुख-शांति और विश्व में अमन कायम होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *