सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों का विकास होता है

सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों का विकास होता है

सिटी रिपोर्टर| भिलाई ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वार्षिकोत्सव का सभी छात्र- छात्राओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। साल भर की गतिविधियों में अपनी निपुणता साबित करने के बाद जब उन्हें इस अवसर पर सम्मान मिलता है। उन्होंने यह बातें रिसाली महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव महोत्सव उमंग में बतौर मुख्यअतिथि यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही समाज एवं युवाओं के बीच एक सकारात्मकता आती है। ऐसे कार्यक्रम समाज परिवार एवं युवाओं को नेक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले संस्था की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने महाविद्यालय का प्रतिवेदन रखा। इसमें कॉलेज की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधायक का निरंतर सहयोग महाविद्यालय को मिल रहा है। इससे संस्था सतत आगे बढ़ रही है। कॉलेज में शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विधि यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, असम एवं दक्षिण भारतीय राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के डामन लाल साहू ने अपने हाथों से लकड़ी से बनाया कॉलेज का प्रतीक चिन्ह प्राचार्य को भेंट किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मरोदा-पुरैना राकेश राजू जंघेल, मंडल अध्यक्ष रिसाली अनुपम एकनाथ साहू, बूथ अध्यक्ष सितारा देवी आदि उपस्थित थीं। संचालन डॉ. ममता मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *