CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खुला, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खुला, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

CUET UG 2026 Registration Last Date: देशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आई है। अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की मुख्य प्रवेश परीक्षा CUET UG 2026 के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। परीक्षा कराने वाली संस्था National Testing Agency ने छात्रों की लगातार आ रही मांगों को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। जिन छात्रों से किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं हो पाया था, उनके लिए यह आखिरी अवसर माना जा रहा है।

CUET UG 2026 Registration: पहले भी बढ़ चुकी है आवेदन की तारीख

इस साल आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 3 जनवरी से हुई थी और 30 जनवरी तक फॉर्म भरे गए थे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी रात 11:50 बजे तय की गई थी। बाद में छात्रों की अपील पर इसे बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया गया, जबकि फीस भुगतान की सुविधा 7 फरवरी तक उपलब्ध रही।

CUET UG 2026: इस बार गलती सुधारने का मौका नहीं

हालांकि, एजेंसी ने साफ कर दिया है कि यह विशेष अवसर है और इसके साथ सख्त शर्तें लागू रहेंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार फॉर्म जमा करने के बाद किसी भी तरह का करेक्शन विंडो नहीं खोला जाएगा। यानि उम्मीदवारों को नाम, जन्मतिथि, विषय चयन, परीक्षा केंद्र, फोटो-सिग्नेचर अपलोड जैसी सभी जानकारी बेहद सावधानी से भरनी होगी। छोटी सी चूक भी आगे परेशानी का कारण बन सकती है।

CUET UG 2026: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। । जानकारी के मुताबिक परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। यह पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। देशभर के तय परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पेपर देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *