भागलपुर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। आज(8 फरवरी 2026) एग्जाम का दूसरा दिन है। जिले में कुल 25 सेंटर्स बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तीन चरणों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसमें प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन शामिल है। सुरक्षा जांच के दौरान महिला परीक्षार्थियों से गहने उतरवाए गए। मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन या किसी भी अन्य डिजिटल वस्तु जैसे प्रतिबंधित सामान के साथ किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सीसीटीवी से निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और विशेष निगरानी टीमों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखा है, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी गड़बड़ी या कदाचार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। आज(8 फरवरी 2026) एग्जाम का दूसरा दिन है। जिले में कुल 25 सेंटर्स बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को तीन चरणों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसमें प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन शामिल है। सुरक्षा जांच के दौरान महिला परीक्षार्थियों से गहने उतरवाए गए। मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन या किसी भी अन्य डिजिटल वस्तु जैसे प्रतिबंधित सामान के साथ किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सीसीटीवी से निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और विशेष निगरानी टीमों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखा है, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी गड़बड़ी या कदाचार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


