NTPC-जिला प्रशासन के बीच CSR फंड समझौता:भागलपुर में DM नवल किशोर चौधरी ने कहा- शहर में CCTV लगाए जाएंगे

NTPC-जिला प्रशासन के बीच CSR फंड समझौता:भागलपुर में DM नवल किशोर चौधरी ने कहा- शहर में CCTV लगाए जाएंगे

भागलपुर के समग्र विकास को लेकर आज समीक्षा भवन में NTPC प्रोजेक्ट हेड, जिलाधिकारी और जिला प्रशासन की टीम के बीच समझौता किया गया। NTPC कहलगांव की ओर से प्रोजेक्ट हेड और जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से जिलाधिकारी के बीच कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड से विभिन्न विकास कार्यों को कराने को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने एनटीपीसी प्रोजेक्ट हेड और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। डीएम ने कहा कि एनटीपीसी की ओर से जिले के बच्चों और आम जनता के हित में लगातार सहयोग किया जा रहा है। CSR फंड के माध्यम से जिले के 10 सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों के पठन-पाठन में सुधार होगा। एनटीपीसी की ओर से राशि आवंटित की जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पुस्तकालय के परिसर में विकसित किए जा रहे उद्यान के लिए भी एनटीपीसी की ओर से राशि आवंटित की गई है, जिससे आम नागरिकों और विद्यार्थियों को एक बेहतर अध्ययन और विश्राम का वातावरण मिल सकेगा। जिले में अपराध की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे इलाके जो अब तक सीसीटीवी कवरेज से वंचित रह गए थे, वहां भी कैमरे लगाए जाएंगे। CSR फंड से राशि उपलब्ध कराई रक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गंगा ब्रिज सहित सबौर की ओर जाने वाले प्रमुख प्वाइंट्स पर आधुनिक सीसीटीवी डिफेंस सिस्टम के इंस्टालेशन के लिए भी CSR फंड से राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य की योजना के तहत जिले के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने को लेकर भी एनटीपीसी से आग्रह किया गया है। साथ ही स्कूलों में शेष आवश्यक उपकरण और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे एनटीपीसी कहलगांव के प्रोजेक्ट हेड ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। जिलाधिकारी ने एनटीपीसी से अपील की कि वह आगे भी जिले की आम जनता के हित में इसी प्रकार सहयोग करता रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन और एनटीपीसी के साझा प्रयास से भागलपुर को विकास की नई दिशा मिलेगी। भागलपुर के समग्र विकास को लेकर आज समीक्षा भवन में NTPC प्रोजेक्ट हेड, जिलाधिकारी और जिला प्रशासन की टीम के बीच समझौता किया गया। NTPC कहलगांव की ओर से प्रोजेक्ट हेड और जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से जिलाधिकारी के बीच कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड से विभिन्न विकास कार्यों को कराने को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने एनटीपीसी प्रोजेक्ट हेड और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। डीएम ने कहा कि एनटीपीसी की ओर से जिले के बच्चों और आम जनता के हित में लगातार सहयोग किया जा रहा है। CSR फंड के माध्यम से जिले के 10 सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों के पठन-पाठन में सुधार होगा। एनटीपीसी की ओर से राशि आवंटित की जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पुस्तकालय के परिसर में विकसित किए जा रहे उद्यान के लिए भी एनटीपीसी की ओर से राशि आवंटित की गई है, जिससे आम नागरिकों और विद्यार्थियों को एक बेहतर अध्ययन और विश्राम का वातावरण मिल सकेगा। जिले में अपराध की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे इलाके जो अब तक सीसीटीवी कवरेज से वंचित रह गए थे, वहां भी कैमरे लगाए जाएंगे। CSR फंड से राशि उपलब्ध कराई रक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गंगा ब्रिज सहित सबौर की ओर जाने वाले प्रमुख प्वाइंट्स पर आधुनिक सीसीटीवी डिफेंस सिस्टम के इंस्टालेशन के लिए भी CSR फंड से राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य की योजना के तहत जिले के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने को लेकर भी एनटीपीसी से आग्रह किया गया है। साथ ही स्कूलों में शेष आवश्यक उपकरण और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे एनटीपीसी कहलगांव के प्रोजेक्ट हेड ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। जिलाधिकारी ने एनटीपीसी से अपील की कि वह आगे भी जिले की आम जनता के हित में इसी प्रकार सहयोग करता रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन और एनटीपीसी के साझा प्रयास से भागलपुर को विकास की नई दिशा मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *