CSK vs DC: क्या चेन्नई खोलेगी जीत का खाता या दिल्ली मारेगी टॉप-2 में छलांग? आज चेपॉक में होगा आर-पार का मुकाबला!

CSK vs DC: क्या चेन्नई खोलेगी जीत का खाता या दिल्ली मारेगी टॉप-2 में छलांग? आज चेपॉक में होगा आर-पार का मुकाबला!

IPL 2026, CSK vs DC: क्या आज खत्म होगा चेन्नई सुपर किंग्स का हार का सिलसिला? लगातार 3 हार के बाद CSK अपने घर चेपॉक में Delhi Capitals से भिड़ेगी। एक तरफ समीर रिजवी की आंधी है, तो दूसरी तरफ सरफराज और कंबोज की चुनौती। जानिए क्यों यह मैच CSK के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। 

IPL 2026, CSK vs DC Head-to-Head: IPL 2026 के 18वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घर एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेजबानी करेगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। लगातार 3 हार के बाद चेन्नई अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। अगर आज दिल्ली जीतती है, तो उनके पास टॉप-2 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।

दिल्ली का दम, चेन्नई की चिंता

CSK के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का न चलना है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे बड़े नाम अभी तक खामोश हैं, और डेवाल्ड ब्रेविस की कमी साफ खल रही है। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई -2.517 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के लिए समीर रिजवी गजब के फॉर्म में हैं, उन्होंने 80 की औसत से 160 रन कूटे हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी कहर बरपा रहे हैं।

आमने-सामने की टक्कर (Head to Head)

इतिहास गवाह है कि चेन्नई का पलड़ा दिल्ली पर हमेशा भारी रहा है। लेकिन पिछले सीजन दिल्ली ने चेपॉक में सेंध लगाई थी। चेपॉक के मैदान पर पिछले 8 मैचों में दिल्ली सिर्फ 1 बार ही जीत पाई है, जो पिछले साल आई थी।

कुल मैच चेन्नई जीता दिल्ली जीता
31 19 12

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र (Top Performers)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से सरफराज खान अपना खेल साबित कर सकते है, उन्होंने 3 पारियों में 99 रन बनाए है और वो अब तक टीम के लीडिंग स्कोरर भी है। दूसरे अंशुुल कंबोज जो 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके है और चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी अपना धाकड़ परफॉर्म कर सकते है, उन्होंने 161.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 3 पारियों में 160 रन बनाए है। लुंगी एनगिडी जो 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके है और उनकी इकॉनमी 7.28 की है।

मैदान के अंदर की ‘जंग’

आज के मैच में कुछ पुरानी दुश्मनी और आंकड़े खिलाड़ियों को परेशान करेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ बनाम टी नटराजन क्योंकि नटराजन के सामने ऋतुराज हमेशा फंसते हैं। उन्होंने नटराजन के खिलाफ सिर्फ 42 रन बनाए हैं और 3 बार अपना विकेट गंवाया है। श्रीलंकाई बल्लेबाज निसांका के लिए मैट हेनरी काल साबित हुए हैं। हेनरी उन्हें टी20 में 3 बार आउट कर चुके हैं और निसांका का औसत उनके सामने सिर्फ 16 का रहता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *