CSK vs DC Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 रन से हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने अपने फील्डर्स पर हार का ठीकरा फोड़ा। ही मैच का सबसे बड़ा फर्क साबित हुई। अगर हमने फील्डिंग में एक-दो कैच नहीं छोड़े होते, तो नतीजा अलग हो सकता था। इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक के दम पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में डीसी 189 रन पर सिमट गई।
डीसी चौथे तो सीएसके 9वें पायदान पर पहुंची
दिल्ली कैपिटल्स 4 में से 2 मैच गंवाकर अब पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 3 मुकाबलों में हार के बाद पहली जीत दर्ज की है। अब वह दसवें से एक पायदान ऊपर 9वें स्थान पर पहुंच गई है।
‘हमने जल्दी-जल्दी दो या तीन विकेट गंवा दिए’
मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अगर चेज की बात करें, तो पावरप्ले के बाद हमने जल्दी-जल्दी दो या तीन विकेट गंवा दिए, जिससे हमारी लय टूट गई। विकेट लगातार गिरते रहे और इसकी वजह से हमारी लय बिगड़ गई। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने फिर भी ठीक-ठाक काम किया।
एक या दो कैच नहीं छोड़े होते, तो नतीजा कुछ और होता
उन्होंने इस हार के लिए अपने फील्डर्स को दोषी ठहराते हुए कहा कि मुझे लगता है कि फील्डिंग में जो फर्क रहा, वही मेरे लिए गेम-चेंजिंग पल था। लेकिन, कुल मिलाकर हमारी फील्डिंग ने हमें निराश किया। लेकिन, जैसा कि मैंने कहा, अगर हमने फील्डिंग में एक या दो कैच नहीं छोड़े होते, तो नतीजा कुछ और हो सकता था।
चेज को लेकर उन्होंने कहा कि मैं गेंदबाजों को इसका श्रेय देना चाहूंगा। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया और विरोधी टीम को 215-217 के स्कोर पर ही रोक दिया, जबकि उनके बल्लेबाज जम चुके थे और सिर्फ 2-3 विकेट ही गिरे थे। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच थी।
उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की
क्या पिच धीमी हो गई थी? इसको लेकर पटेल ने कहा कि नहीं, असल में कुछ भी नहीं बदला। मुझे लगता है कि उनके लिए यह ज्यादा मुश्किल था, शायद ओस की वजह से और उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की।




