पठानकोट में गौवंश से क्रूरता, VIDEO वायरल:बछड़े को ट्रैक्टर से बांध घसीटा, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग, पुलिस को देंगे शिकायत

पठानकोट में गौवंश से क्रूरता, VIDEO वायरल:बछड़े को ट्रैक्टर से बांध घसीटा, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग, पुलिस को देंगे शिकायत

पठानकोट में गौवंश पर अत्याचार का मामला सामने आया है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति बछड़े को ट्रैक्टर के पीछे बांध कर घसीटता दिख रहा है। इसके अलावा, चलती वीडियो में बछड़े पर छड़ी बरसाते भी दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला बता रहा है कि उक्त व्यक्ति की और से बछड़े को घर से निकालने के लिए उसे ट्रैक्टर के पीछे बांधा गया और खेतों में लावारिस छोड़ दिया गया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। अब पुलिस को मामले की शिकायत देकर संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है। बछड़े को ट्रैक्टर के पीछे बांध कर बुरी तरह घसीटा
वायरल वीडियो पठानकोट के पंगोली-सुजानपुर रोड का बताया जा रहा है। जिसमें एक व्यक्ति लगभग 1 साल के बछड़े को ट्रैक्टर के पीछे बांध कर घसीट रहा है। पूरे मामले के 5 वीडियो वायरल हुए हैं। पहले और दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति ने बछड़े को ट्रैक्टर के पीछे बांध रखा है और उसे घसीट रहा है। चलते ट्रैक्टर के पीछे बंधा बछड़ा बैठ जाता है। लेकिन, ट्रैक्टर ड्राइवर रुकने की बजाए बछड़े को घसीटना शुरू कर देता है। तीसरे वीडियो में ट्रैक्टर ड्राइवर बछड़े पर लातें और छड़ी बरसाता दिख रहा है। वह बछड़े को खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, थकने और घायल होने के कारण बछड़ा खड़ा नहीं हो पा रहा है। लोगों के सामने ट्रैक्टर ड्राइवर छड़ी बरसाना जारी रखता है। लोग उसे कोसते हैं तो ड्राइवर ट्रैक्टर से बंधी बछड़े की रस्सी खोल उसे खेतों में धकेल देता है।
चौथे वीडियो में बछड़े को छोड़ ट्रैक्टर ड्राइवर जाता दिखता है। जिसे लोग कोस रहे हैं और पांचवें वीडियो में बछड़ा घायल अवस्था में खेतों की और जाता दिखाई दे रहा है। अब इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस से ट्रैक्टर ड्राइवर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई ना हुई तो सड़कों पर उतरेगा पूरा हिंदू समाज
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल तारा भारद्वाज ने कहा कि वीडियो में ट्रैक्टर ड्राइवर का कृत्य बेहद शर्मनाक है। इसके खिलाफ 112 पर शिकायत कर दी गई है। आज पुलिस अधिकारियों से मिलकर लिखित शिकायत भी दी जाएगी। अगर कार्रवाई ना हुई तो पूरा हिंदू समाज सड़कों पर उतरेगा।
व्यक्ति की पहचान के लिए नंबर जारी
हिंद कोर कमेटी चेयरमैन रवि शर्मा ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है। आज अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। कोई व्यक्ति उक्त मामले में समझौता करवाने या ट्रैक्टर ड्राइवर का पक्ष लेता पाया गया तो उसे भी संगठन के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने अपना नंबर जारी कर ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान बताने का आग्रह भी किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *