होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दानापुर रेल मंडल ने विशेष तैयारी की है। भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और दानापुर स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। गुरुवार को दानापुर मंडल से नियमित ट्रेनों के अलावा 9 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नई दिल्ली के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें दानापुर मंडल से गुरुवार को पटना से राजगीर, पुरी और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई), पुणे, एसएमवीटी बेंगलुरु और चर्लपल्ली के लिए भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। चर्लपल्ली के लिए दो ट्रेनें चल रही हैं। स्थानीय यात्रियों के लिए पटना और राजगीर के बीच भी एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही है। सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
दोनों स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पटना स्टेशन के महावीर मंदिर साइड और दानापुर स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां यात्रियों को ट्रेन आने से पहले व्यवस्थित रखा जाएगा, ताकि ट्रेनों में चढ़ने के दौरान अफरा-तफरी न हो। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है। होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दानापुर रेल मंडल ने विशेष तैयारी की है। भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और दानापुर स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। गुरुवार को दानापुर मंडल से नियमित ट्रेनों के अलावा 9 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नई दिल्ली के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें दानापुर मंडल से गुरुवार को पटना से राजगीर, पुरी और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई), पुणे, एसएमवीटी बेंगलुरु और चर्लपल्ली के लिए भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। चर्लपल्ली के लिए दो ट्रेनें चल रही हैं। स्थानीय यात्रियों के लिए पटना और राजगीर के बीच भी एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही है। सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
दोनों स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पटना स्टेशन के महावीर मंदिर साइड और दानापुर स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां यात्रियों को ट्रेन आने से पहले व्यवस्थित रखा जाएगा, ताकि ट्रेनों में चढ़ने के दौरान अफरा-तफरी न हो। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है।


