पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़:साल का आखिरी मंगलवार, अब तक 40 हजार लोगों ने किए दर्शन; बोले- यहां आकर शांति मिलती है

पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़:साल का आखिरी मंगलवार, अब तक 40 हजार लोगों ने किए दर्शन; बोले- यहां आकर शांति मिलती है

पटना महावीर मंदिर में साल के आखिरी मंगलवार पर भक्तों की भारी भीड़ है। सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रबंधन के मुताबिक अब तक 40,000 भक्तों ने दर्शन किया है। शाम तक आंकड़ा और बढ़ेगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रसाद चढ़ाने वाले ही भक्त को मेन लाइन में लगने दिया जा रहा है, बाकी भक्त साइड से ही दर्शन करके निकल रहे हैं। कुछ भक्त दीया जलाकर मनोकामना मांग रहे हैं, तो कुछ मंदिर प्रांगण में बैठकर ही हनुमान चालीसा पढ़ते दिखे। न्यू ईयर में मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अररिया से दर्शन के लिए पहुंचे हैं दर्शन करने पहुंचे भक्त राजीव रंजन ने कहा कि मैं अररिया से पटना के महावीर मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हूं। 2025 का यह अंतिम दर्शन है। आज साल का आखिरी मंगलवार पड़ रहा है। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। बहुत एनर्जी फील हो रहा है। 2025 काफी अच्छे से बीता है। उम्मीद है कि आने वाला 2026 भी काफी अच्छे से कटे। एक जनवरी को भी मैं यहां दर्शन करने के लिए जरूर आऊंगा। बाबा सब जानते हैं नीलम मिश्रा ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर मंगलवार हम लोग कोशिश करते हैं कि यहां आएं। पिछली बार भी हम लोग आए थे, मगर आज साल का आखिरी मंगलवार है। काफी भीड़ देखने को मिल रही है। हम लोग हमेशा यहां पूजा करने आते हैं। मन में बहुत मनोकामना है और बाबा सब जानते हैं, वह हमारी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। पटना महावीर मंदिर में साल के आखिरी मंगलवार पर भक्तों की भारी भीड़ है। सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रबंधन के मुताबिक अब तक 40,000 भक्तों ने दर्शन किया है। शाम तक आंकड़ा और बढ़ेगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रसाद चढ़ाने वाले ही भक्त को मेन लाइन में लगने दिया जा रहा है, बाकी भक्त साइड से ही दर्शन करके निकल रहे हैं। कुछ भक्त दीया जलाकर मनोकामना मांग रहे हैं, तो कुछ मंदिर प्रांगण में बैठकर ही हनुमान चालीसा पढ़ते दिखे। न्यू ईयर में मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अररिया से दर्शन के लिए पहुंचे हैं दर्शन करने पहुंचे भक्त राजीव रंजन ने कहा कि मैं अररिया से पटना के महावीर मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हूं। 2025 का यह अंतिम दर्शन है। आज साल का आखिरी मंगलवार पड़ रहा है। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। बहुत एनर्जी फील हो रहा है। 2025 काफी अच्छे से बीता है। उम्मीद है कि आने वाला 2026 भी काफी अच्छे से कटे। एक जनवरी को भी मैं यहां दर्शन करने के लिए जरूर आऊंगा। बाबा सब जानते हैं नीलम मिश्रा ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर मंगलवार हम लोग कोशिश करते हैं कि यहां आएं। पिछली बार भी हम लोग आए थे, मगर आज साल का आखिरी मंगलवार है। काफी भीड़ देखने को मिल रही है। हम लोग हमेशा यहां पूजा करने आते हैं। मन में बहुत मनोकामना है और बाबा सब जानते हैं, वह हमारी सारी मनोकामना पूरी करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *