मधुबनी जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूजा-पाठ और जलाभिषेक के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रसिद्ध हरलाखी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना, कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर कपिलेश्वर, पंडोल के भवानीपुर स्थित उगनानाथ महादेव मंदिर, मधुबनी शहर के एकादश रूद्र महादेव मंदिर, जयनगर के शिलानाथ महादेव मंदिर और डोकहर स्थान सहित कई शिवालयों में सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के नारों से गूंज उठे। महाशिवरात्रि के अवसर पर इन महादेव मंदिरों में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों को फूलों की मालाओं और आधुनिक एलईडी लाइटों से सजाया गया था। पर्व को लेकर पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की गई थी। 2 किमी तक कतार में खड़े रहे लोग हरलाखी प्रखंड के ऐतिहासिक कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर में रविवार सुबह से ही दो किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी हीरा पंडा ने बताया कि सुबह 11 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-पाठ कर चुके थे। पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु भक्त पूजा-पाठ के लिए कल्याणेश्वर स्थान पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला समिति और पुलिस कर्मियों को सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया था। इसी तरह कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर और उगना महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में भी सुबह से भारी भीड़ देखी गई, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई जगहों पर भूत-बेतालों की बारात और झांकियां भी निकाली गईं। मधुबनी जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूजा-पाठ और जलाभिषेक के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रसिद्ध हरलाखी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना, कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर कपिलेश्वर, पंडोल के भवानीपुर स्थित उगनानाथ महादेव मंदिर, मधुबनी शहर के एकादश रूद्र महादेव मंदिर, जयनगर के शिलानाथ महादेव मंदिर और डोकहर स्थान सहित कई शिवालयों में सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के नारों से गूंज उठे। महाशिवरात्रि के अवसर पर इन महादेव मंदिरों में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों को फूलों की मालाओं और आधुनिक एलईडी लाइटों से सजाया गया था। पर्व को लेकर पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की गई थी। 2 किमी तक कतार में खड़े रहे लोग हरलाखी प्रखंड के ऐतिहासिक कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर में रविवार सुबह से ही दो किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी हीरा पंडा ने बताया कि सुबह 11 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-पाठ कर चुके थे। पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु भक्त पूजा-पाठ के लिए कल्याणेश्वर स्थान पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला समिति और पुलिस कर्मियों को सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया था। इसी तरह कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर और उगना महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में भी सुबह से भारी भीड़ देखी गई, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई जगहों पर भूत-बेतालों की बारात और झांकियां भी निकाली गईं।


